सेंट विल्फ्रेड्स कॉलेज के पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को किया गया। इस मौके पर अजमेर के उप महापौर नीरज जैन और पूर्व जिला प्रमुख सरिता गेना मौजूद रही। सरस्वती माता के चित्र के समक्ष मुख्य अथिति और विशिष्ठ अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर समापन कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम विभागाध्यक्ष ललित खत्री द्वारा खेल प्रतिस्पर्धा का संक्षिप्त ब्यौरा दिया गया। उसके बाद बीसीए की विद्यार्थी भव्या द्वारा हो शुभारंभ गीत पर स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात वॉलीबॉल, बैडमिंटन और क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। परितोषित वितरण के बाद पूर्व जिला प्रमुख सरिता गेना द्वारा विद्यार्थियों का अपने उद्बोधन से उत्साहवर्धन किया गया। इसके बाद लॉ कॉलेज की छात्राओं दीपिका और पायल ने चक दे इंडिया गीत पर रंगारंग प्रस्तुति दी। इस रंगारंग प्रस्तुति के बाद अन्य खेलों जिसमे क्रिकेट, 100 मीटर रेस और शॉट पुट के विजयी खिलाडियों को उप महापौर और पूर्व जिला प्रमुख द्वारा पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण के बाद उप महापौर ने अपने ओजस्वी भाषण में युवाओं को खेलों में बढ़ चढ़ के भाग लेने और इसी तरह देश सेवा के भाव से सदा ओतप्रोत रहते हुए आगे बढ़ने की सीख दी और भारत माता की जय के जयकारों के साथ अपना उद्बोधन खत्म किया। अंत में सभी खेलों में विजयी रही टीमों में से खेलों में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी खेलों में अपना दबदबा रखने वाली सेंट विल्फ्रेड लॉ कॉलेज को प्रथम पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता की चल वैजन्ती से सभी कॉलेज के प्रिंसिपल उपस्थित अतिथियों और कैंपस इंचार्ज डॉ कुलदीप सिंह शेखावत की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। अंत में डॉ कुलदीप सिंह द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सेंट विल्फ्रेड लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ ओ पी गुप्ता, सेंट विल्फ्रेड कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के प्रिंसिपल अजय गौतम, सेंट विल्फ्रेड आईटीआई की प्रिंसिपल दीपक सहित विभागाध्यक्ष डॉ ललित खत्री, चेतन कुमार, मांगीलाल कुमार, सुरेंद्र गुर्जर, लेक्चरर डॉ कुसुमलता, डॉ अंजनी, शैतान सिंह , यासिर मालिक, धर्मेंद्र, साहिल, शीतल भाटी, प्रियंका , हिमरेष सिंह, इत्यादि मौजूद रहे। सेंट विल्फ्रेड ग्रुप के मानद सचिव डॉ केशव बढ़ाया द्वारा सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।