स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के लिए लोगों ने दिखाया उत्साह

मेरी बेटी, मेरा अभिमान के तहत हुआ सातवां आयोजन
अजमेर, ()। नजदीकी गाँव हाथीखेड़ा के पूर्व वार्ड पंच रोहित सिंह व उनकी बेटी कनिष्का कंवर के जन्मदिवस पर मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ के तहत पुष्कर रोड स्थित मित्तल हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर अजमेर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजन किया गया जिसमें 50 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। यह अभियान विगत 7 वर्षों से सतत जारी है। शिविर की जानकारी देते हुए कि रोहित सिंह ने बताया कि यह रक्तदान शिविर पुत्री कनिष्का कंवर ‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ के सातवें जन्मदिवस पर सामाजिक सरोकार में समर्पित है। इसके तहत जरूरतमंदों को समय पर ब्लड उपलब्ध कराने का लक्ष्य है, जिससे किसी भी रोगी व जरूरतमंद को ब्लड अनुपलब्धता से निराश ना होना पड़े। शिविर में आए रक्तदाताओं ने बताया कि वह लगातार रक्तदान करते आ रहे हैं तथा वार्ड पंच रोहित सिंह के द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम से काफी प्रेरणास्प्रद है। शिविर की सफलता का श्रेय इसी बात को जाता है कि लोगों ने सुबह से ही रक्तदान में बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विवेक सिंह बोराज, पंकज सिंह कुलियाना, जय बना, नितेश परिहार तथा मोनू सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!