अग्निकांड से पीड़ित व्यापारियों को दें तुरंत राहत- श्री देवनानी

– विधानसभा अध्यक्ष ने किया लक्ष्मी मार्केट में अग्निकांड से प्रभावित क्षेत्रा का दौरा
– व्यापारियों से की मुलाकात, प्रशासन को दिए निर्देश

अजमेर, 14 अप्रैल। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को अजमेर में स्टेशन रोड़ स्थित लक्ष्मी मार्केट में अग्निकांड से प्रभावित क्षेत्रा का जायजा लिया। उन्होंने व्यापारियों से मुलाकात की, क्षेत्रा के हालात देखे और प्रशासन को सभी आवश्यक कदम तेजी से उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने अग्निकांड से प्रभावित इमारतों का सर्वे कराने के बाद ही इसमें व्यापार संचालन की अनुमति देने तथा बिजली व्यवस्था को तुरंत बहाल करने के निर्देश प्रदान किए।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी रविवार को दोपहर स्टेशन रोड़ स्थित लक्ष्मी मार्केट पहुंचे। यहां उन्होंने अग्निकांड से प्रभावित क्षेत्रा का सघन निरीक्षण किया। श्री देवनानी ने बताया कि दो दिन पूर्व अग्निकांड की जानकारी मिलते ही उन्होंने जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक और नगर निगम को मौके पर जाकर राहत एवं बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने नियमित रूप से बचाव कार्य की प्रगति की समीक्षा की और प्रशासन को लगातार नियमित निर्देश प्रदान किए।
रविवार को श्री देवनानी ने व्यापारियों के साथ अग्निकांड से प्रभावित समस्त क्षेत्रा का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अग्निकांड के कारणों और इससे हुए नुकसान की भी सम्पूर्ण जानकारी ली। श्री देवनानी ने प्रशासन को निर्देश दिए कि अग्निकांड के कारणों की जांच कराई जाए। नियमानुसार व्यापारियों को अधिकतम राहत प्रदान की जाए।
विधानसभा अध्यक्ष ने प्रशासन को निर्देश दिए कि अग्निकांड से प्रभावित इमारतों का सार्वजनिक निर्माण विभाग से सर्वे कराकर सुरक्षा की एनओसी ली जाए तथा इसके बाद ही यहां व्यापार संचालन की अनुमति दी जाए ताकि किसी भी तरह के खतरे का व्यापारियों को सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने टाटा पावर को निर्देश दिए कि सम्पूर्ण जांचकर शीघ्र पूरी बिल्डिंग एवं आसपास की विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
श्री देवनानी ने प्रशासन को निर्देश दिए कि इस तरह के दुर्घटनाओं से बचाव के लिए शहर में एक सघन जांच अभियान चलाया जाए। इसमें इस तरह के हादसों को रोकने के बारे में जांच की जाए। सभी जगह अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनका सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही तंग गलियों में अवैध रूप से बनी इमारतों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाए।
श्री देवनानी के साथ अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) एवं उपायुक्त नगर निगम सहित अधिकारी एवं स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!