
पिछले 30 सालों से मैं भाजपा से जुडा हुआ हूं। अजमेर सदैव सौभाग्यशाली रहा है कि हमें बहुत अच्छे मार्गदर्शक और कर्मठ कार्यकर्ता मिलें। भाजपा किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे परिवार की विचारधारा का हिस्सा रहा है । भाजपा की विचारधारा यहाँ के बच्चों को अपनी विरासत में मिली है । खासकर व्यापारी वर्ग यहाँ से मैं आता हूँ, अधिकांश परिवार भाजपा की विचारधारा के ही है । जब भी कोई भाजपा कार्यक्रम हमारी मिल पर हुआ है सभी व्यापारियों ने बढ चढ़ कर उसमें हिस्सा लिया है ।
परम आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी की टीम का सदस्य होने में मैं सदा गौरवान्वित महसूस करता हूँ ।
मेरे राजनितिक गुरू व पिता तुल्य परम आदरणीय श्री वासुदेव जी देवनानी का स्नेह व आशीर्वाद सदैव मुझ पर रहा । भाईसाहब की कार्य शैली व सादगी ने मुझे हमेशा पार्टी से जुडा रहने की प्रेरणा दी । और आज अजमेर की सीट मैं भारी मतों का होना यह साबित करता है कि हमारे प्रतिनिधियों के प्रति सदैव अजमेरवासियों का विशवास रहा है ।
माननीय विधानसभा स्पीकर साहब हमेशा मेरे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहर्ष आये और हम सब व्यापारी वर्ग को आशीर्वाद दिया । एक परिवार के सदस्य सा स्नेह देवनानी ने सभी कार्यकर्ताओं को दिया ।
मैं say no to plastic की एक मुहिम चलाई व हजारों कपडे के थैले बांटे, पर पहला आशीर्वाद श्री वासुदेव जी देवनानी ने ही दिया ।
मैं नगर निगम में मनोनीत पार्षद के पद पर भी रहा, भाईसाहब ने हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया ।
मैं गर्व से कहता हूँ कि मैं टीम नरेन्द्र मोदी का सदस्य हूं, मैं भाजपा का कर्मठ कार्यकर्ता हूँ, मैं सदैव श्री वासुदेव जी देवनानी की टीम का सदस्य हूँ व आजीवन रहूँगा।
अजमेर भाजपा की चर्चा हो और मैं मेरे बडे भाई श्री धर्मेन्द्र गहलोत का धन्यवाद नहीं करू ऐसा हो नहीं सकता । अतः मैं श्री धर्मेन्द्र गहलोत जी के प्रति बहुत आभार प्रकट करता हूँ।
और उम्मीद करता हूँ कि भाजपा का परचम पूरे देश में फैलता रहे और मेरी मातृ भूमि भारत सदैव विश्व गुरु के खिताब से सुशोभित हो।
वन्दे मातरम, जय हिंद
आपका बलराम हरलानी
पड़ाव, अजमेर