सेंट मेरिज कॉन्वेंट स्कूल में स्कूल छात्राओं के लिए जिमनास्टिक्स, कराटे, बास्केटबॉल, योगा, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, स्केटिंग, रिदमिक जिम्नास्टिक, म्यूजिक और डांस आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया।
स्कूल प्राचार्य सिस्टर अनुषा ने 13 मई 2024 इस कैम्प की शुरुआत की, इस कैम्प का उद्देश्य बच्चों में पढ़ाई के साथ साथ खेलो में रुचि बढ़ाना । कैम्प में सभी गतिविधिया स्कूल छात्राओं के लिए निःशुल्क आयोजित की गयी। स्कूल शारिरिक शिक्षक जेनिफर क्लेओफस, मोहसिन खान व हैदर रोज़ ने इस कैम्प के आयोजन को सफल बनाने के लिए कई प्रकार की विशेष गतिविधिया जैसे “रन फ़ॉर हैप्पीनेस” , सामूहिक योग व कई शारिरिक गतिविधिया करवाई गई। सभी खेलो के लिए खेल विशेषज्ञ को नियुक्त किया गया ताकि सभी को इस कैम्प के माध्यम से उपयोगी ट्रेनिंग दी जा सके । इस कैम्प में सभी भाग लेने वाले छात्राओ को सिस्टर अनुषा ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया व ऐसे आयोजन में निरंतर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।