राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शक्ति सिंह गोड एवम प्रदेश उपाध्यक्ष भगवत डांगी जी के नेतृत्व में शिक्षक संघ सियाराम अजमेर के पदाधिकारीयो ने आज ज़िला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार जोशी से मिलकर वार्ता करी।
ज़िला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि आज जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार जोशी से
भेंट कर ग्रीष्मकालीन अवकाश में कार्यरत कर्मचारियों को पीएल का लाभ देने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बकाया एसीपी, व्यावसायिक शिक्षकों का नियमितीकरण, विधालय में शिक्षकों की समस्याओं से अवगत करवाया।
इससे पूर्व भी सियाराम शिक्षक संघ ने माननीय मुख्यमंत्री एवम शिक्षा मंत्री से ग्रीष्मकालीन अवकाश में उपार्जित अवकाश देने की मांग करी।
इस दौरान प्रधानाचार्या ताराचंद खींची, दिलीप चौहान, जिला मंत्री जितेंद्र सिंह, सभा अध्य्क्ष सहदेव रावत, आर एन रावत,कोष अध्यक्ष जसवीर सिंह, ओम प्रकाश , श्याम सुन्दर सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।