गुलाबबाड़ी रेलवे फाटक पर बनने वाले आरओबी व आर यू बी तथा टूटी-फूटी सड़कों के संबंध में एक प्रेस वार्ता

मधुबन कॉलोनी सामुदायिक भवन में गुलाब बाड़ी रेलवे फाटक पर बनने वाले आरओबी वआर यू बी तथा टूटी-फूटी सड़कों के संबंध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें संपूर्ण नाकामदार क्षेत्रवासी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे फाटक पर अधूरे पड़े बड़े रोड ओवर ब्रिज तथा टूटी हुई सड़कों से होने वाली परेशानियां से प्रिंट तथा इलेक्ट्रोनिक मीडिया को अवगत कराया गया इस रोड ओवर ब्रिज का निर्माण अक्टूबर 2018 से प्रारंभ हुआ था 6 वर्ष का लंबा समय बीत जाने के बाद भी ब्रिज अभी तक अधूरा पड़ा है अधूरे पड़े और ब्रिज पर स्क्रैपयार्ड बन गया है एवं एक तरफ का मार्ग पर अतिक्रमण हो चुका है जबकि प्रशासन द्वारा इन लोगों को जमीन तथा मकान भी आवंटित किए जा चुके हैं अब एक तरफ से ही यातायात चालू होने के कारण एवं सड़क पर मोड होने के कारण आए दिन लोग आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं आरएसआरडी सी व पीडब्ल्यूडी के बीच आपसी तालमेल नहीं होने के कारण सड़क की मरम्मत का कार्य लंबित पड़ा है इसके कारण यहां से गुजरने वाले लगभग 70000 व्हीकल को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है एवं यहां तक की लोग सर्वाइकल व पीठ दर्द के शिकार हो गए हैं गाड़ियों के शॉकर्स खराब हो गए हैं नाका मदार रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कमल साहनी ने बताया कि राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं कई की गई है एवं केवल मात्र कागजों पर ही समस्या का समाधान कर दिया गया बताया है यह संपूर्ण क्षेत्र स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण अंधेरे में रहता है इसका कोई समाधान प्रशासन के पास नहीं है पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा आर यू बी नोट फिजिबल बता दिया गया था पर अब रेलवे के दबाव के कारण इस पुलिया पर इस फाटक पर रोड अंडर ब्रिज भी बनाया जाना है जिसका की ड्राइंग अभी तक नहीं बनाई गई है इसके अतिरिक्त ब्रिज के निर्माण के ठेका भी निरस्त किया जाना है एवं नया ठेका किया जाना है जिसमें भी लगभग 6 महीने का समय लगेगा इस प्रकार क्षेत्रवासी अभी अगले 1 साल तक और इस परेशानी को झेलेंगे ।सोए हुए प्रशासन को जगाने के लिए यह निर्णय लिया गया कि समस्त नाका मदार क्षेत्र वासी 14 जून को मधुबन कॉलोनी शॉपिंग सेंटर पर सुबह 9:30 बजे एकत्रित होंगे एवं जुलूस के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय संभागीय आयोग कार्यालय एवं मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में पहुंचेंगे जिसमें प्रधानमंत्री रेल मंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा जाएगा। यदि प्रशासन द्वारा सड़क का रिकार्पेटिंग कार्य 10 दिन के भीतर नहीं किया तो सड़क मार्ग रेल मार्ग को जाम करने की कार्रवाई की जाएगी यह बहुत बड़े ताजुब की बात है कि जिला व रेल प्रशासन पिछले 6 सालों से कुंभकरण की नींद सोया हुआ है लोगों की परेशानी का इनको कोई मतलब नहीं है आज की सभा में नाकामबाजार रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के सचिव श्री निखिल टंडन अध्यक्ष कमल साहनी उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा सरिता गुप्ता राजकमल जैसवानी अशोक टेकवानी संजय टंडन सीनियर सिटिजन सोसायटी के सचिव श्री राजेंद्र शिवहरे गांधीनगर की पुष्पा नारायण जेपी नगर के कुंती परलानी,विनोद आसनानी विकास गुप्ता एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे जिन्होंने सभी न्यूज़ चैनल व पत्रकारों के माध्यम से सभी कोअपील की है कि 14,6,24 को अधिक से अधिक संख्या में शॉपिंग सेंटर पर उपस्थित हो ताकि सो गए प्रशासन के अधिकारियों की नींद खराब करें एवं मेयो कॉलेज से लेकर मधुबन कॉलोनी तक सड़क रिपेयर करवाने ,साथ ही साथ एकता नगर , रेनू शर्मा के नीचे अंडरपास की सड़क रिपेयर करवाने के लिए प्रशासन पर दबाव डालें

error: Content is protected !!