आज दिंनाक 18 जून 2024 को ऑप्टिमिस्टिक आउटरीच ट्रस्ट , सैंट्रल एकेडमी एवं आल इन वन योगा एवं ज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय विशाल योग शिविर का शुभारंभ गया । कार्यक्रम संयोजक अनुपम गोयल ने बताया कि संस्था द्वारा पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन सैंट्रल एकेडमी स्कूल में किया जा रहा है इस योग शिविर कि विशेषता यह रहेगी कि इस शिविर में स्कूल के छात्र – छात्राओं व आस पास की कालोनी के निवासियों को योग से होने वाले फायदे की जानकारी दी जायेगी। नियमित योग अभ्यास से होने वाले लाभ एंव नियमित योग अभ्यास से कैसे हम अपने स्वास्थ में सुधार कर सकते है यादि के बारे मे भी जानकारी दी जायेगी।
संस्था के अध्यक्ष अमित गोयल ने बताया कि 21 जून को शिविर का समापन किया जायेगा। उस दिन शिविर में सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराने वाले 10 प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिये गये। शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा।
शिविर सह प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा यह शिविर आल इन वन योगा एवं ज्ञान कैंद्र के सहयोग द्वारा आयोजित किया जा रहा है । योग प्रशिक्षक महेंद्र मंडार व ईती कपूर द्वारा सभी को योगाभ्यास करवाया जायेगा। बच्चों में स्वास्थ के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है । कार्यक्रम में अनुपम गोयल, महेंद्र मंडार, राहुल शर्मा, रचना गोयल, हर्षिल गोयल आदी की सहभागिता रहेगी ।
अनुपम गोयल
9214429399