राजस्थान साहित्य अकादमी एवं बाल वाटिका के तत्वाधान में विनायक विद्यापीठ भीलवाड़ा में रविवार को आयोजित 27वी राष्ट्रीय बाल संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में अजमेर निवासी बालकथा लेखिका डॉ पूनम पांडे को केसरदेवी जानी स्मृति राष्ट्रीय बाल वाटिका सृजन सम्मान से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राव तथा विशिष्ट अतिथि नगर सुधार न्यास के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड, बाल प्रहरी के संपादक उदय किरौला व राजेंद्र ओस्तवाल रहे।अध्यक्षता बाल वाटिका के संपादक भैरूलाल गर्ग ने की और रेखा लोढ़ा स्मित ने संचालन किया। इस अवसर पर प्रदेश बाल साहित्य संयोजक उमेश चौरसिया, देवपुत्र के संपादक गोपाल माहेश्वरी, संदीप पांडे शिष्य, विष्णु शर्मा हरिहर, डॉ नीरज दइया, रवींद्र उपाध्याय सहित देशभर से आए बाल साहित्यकार उपस्थित थे।