सेंट मैरिज कॉन्वेंट स्कूल, बीर में मनाया 10वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

बीर के सेंट मेरिज कॉन्वेंट स्कूल में योग दिवस पर सामुहिक रूम से योग आसन किये गए, कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल प्राचार्य सिस्टर अनुषा ने बताया कि इस वर्ष आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 10वे योग दिवस की थीम “स्वयं और समाज के लिए योग” रखी गई जिसके तत्वावधान में योग दिवस का आयोजन किया गया है, प्राचार्य ने बताया कि स्कूल छात्राओ, अध्यापकों व अध्यापिकाओं ने एक साथ योग किया , ओर योग के महत्व बताते हुए कहा कि योग हमें शारिरिक व मानसिक रूप से मजबूत व स्वस्थ बनाता है । छात्र- छात्राओं ने सुर्य नमस्कार, प्राणायाम व विभिन्न आसन करके योग दिवस मनाया।

error: Content is protected !!