अग्रवाल समाज की अयोध्या, प्रयागराज एवं वाराणसी यात्रा 27 जून से 2 जुलाई तक

अजमेर 26 जून ( ) अग्रवाल समाज अजमेर के तत्वाधान में सामाजिक समरसता कार्यक्रम के तहत अयोध्या, प्रयागराज एवं वाराणसी आदि धार्मिक व दर्शनीय स्थलों की यात्रा 27 जून गुरुवार से 2 जुलाई मंगलवार तक आयोजित की जा रही है l
अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व महासचिव सतीश बंसल ने बताया कि यह यात्रा ट्रैन के माध्यम से होगी इस यात्रा में अग्रवाल समाज के 128 महिला व पुरुष शामिल होंगे l अजमेर से 27 जून गुरुवार को दोपहर 12:05 बजे ट्रैन स. 15716 के माध्यम से यह यात्री अजमेर से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे व 28 जून को प्रातः 8:00 बजे अयोध्या पहुंचेंगे तथा 2 जुलाई मंगलवार को प्रातः 9:00 बजे ट्रैन स. 12987 के माध्यम से दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (वाराणसी) से वापस अजमेर के लिए प्रस्थान करेंगे व देर रात्रि लगभग 2:00 बजे अजमेर पहुंचेंगे l
अग्रवाल व बंसल ने बताया कि यात्रा की सम्पूर्ण व्यवस्था को सुचारु बनाने व यात्रा की सफलता के लिये संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, रमेशचंद मित्तल, जंवरीलाल बंसल व राजेंद्र अग्रवाल को यात्रा मुख्य संयोजक तथा नरेंद्र बंसल, अनिल कुमार गोयल, प्रदीप बंसल, गोविंद नारायण कुचिल्या, विनोद अग्रवाल व सुबोध कुमार गर्ग को संयोजक बनाया गया है l
यात्रा मुख्य संयोजक शैलेंद्र अग्रवाल व रमेशचंद मित्तल ने बताया कि यात्रा के दौरान 28 व 29 जून को अयोध्या में रामलला दर्शन, हनुमान गढ़ी दर्शन, सरयू स्नान व दर्शन सहित अयोध्या के विभिन्न प्रमुख स्थानों के दर्शन व भ्रमण का कार्यक्रम रहेगा तथा 30 जून को प्रातः बस के माध्यम से प्रयागराज प्रस्थान करेंगे तथा प्रयागराज में संगम स्नान, दर्शन सहित यहाँ के प्रमुख स्थानों के दर्शन कर शाम को वाराणसी पहुंचेंगे l
यात्रा मुख्य संयोजक जंवरीलाल बंसल व राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 30 जून को रात्रि व 1 जुलाई को वाराणसी में काशी विश्वनाथ दर्शन, गंगा स्नान, गंगा आरती, काल भैरव मन्दिर दर्शन सहित काशी वाराणसी के विभिन्न स्थानों के दर्शन व भ्रमण का कार्यक्रम रहेगा तथा 2 जुलाई को प्रातः वाराणसी से अजमेर के लिये प्रस्थान करेंगे l
संस्था अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व महासचिव सतीश बंसल तथा यात्रा मुख्य संयोजक शैलेंद्र अग्रवाल व रमेशचंद मित्तल ने बताया कि अग्रवाल समाज अजमेर के तत्वाधान में सामाजिक समरसता कार्यक्रम के तहत प्रति वर्ष अलग अलग धार्मिक व दर्शनीय स्थानों की यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तथा अभी तक मथुरा- वृंदावन, महाकालेश्वर- ओंकारेश्वर, श्रीनाथ जी नाथद्वारा- सांवलिया सेठ- चारभुजा, खाटू श्याम जी- सालासर बालाजी- राणी सती- अग्रोहा धाम आदि विभिन्न स्थानों की यात्रा के कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके हैं तथा सभी यात्राओं में यात्रा में शामिल सभी समाज बंधुओं व मातृशक्ति का पूर्ण सहयोग मिलता है l

error: Content is protected !!