अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर रैली का आयोजन

अजमेर। बुधवार 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर रैली का आयोजन किया गया. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के के तत्वावधान में विभाग से जुडी स्वयंसेवी संस्थान के कार्यकर्ताओं के द्वारा रैली को संपन्न किया गया. अपना थियेटर संस्थान द्वारा नशा मुक्ति जनजागरूकता के लिए रथ तैयार किया गया, जिसमे चित्रों और संदेशों के माध्यम से आमजन को सन्देश दिया गया. सुबह कलेक्ट्रट से जिला कलेक्टर भारती दिक्षित ने जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली मैं 15 रिक्शों के साथ संदेशो से सजे बैनर के माध्यम से सन्देश प्रसारित किये गए. विभिन्न महिलाओं, बच्चों एवं पुरुष सभी वर्ग के लोगों ने पूरी रैली नशा मुक्ति के लिए नारा लगाते चल रहे थे “नशा मुक्त हो भारत हमारा”. जिला कलेक्टर ने महिलाओं से वार्ता करते हुए कहा की आप महिलाएं अपने घर से नशा समाप्त करोगी तो समाज भी नशा मुक्त होगा. आपके पति बेटे इस नशे से दूर होंगे तो अजमेर में भी नशे से दूरी बनेगी।
जन जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट से शुरू होकर सावित्री चौराहे से होते हुए बजरंगगढ पर समापन हुआ नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जन जागरूकता रैली में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल व्यास, प्रमोद शेखावत, दिनेश, रामनिवास, पंकज, अखिलेश, प्रिया, नंदा, राजेश्वरी, अपना थिएटर संस्थान से योबि जॉर्ज जी , राजेंद्र सिंह जी , जुम्मा खान , तरुण प्रजापति, विनोद कुमार, पारस कुमार, किशन कुमार और जन जागृति सेवा संस्थान की ओर से प्रेम जोशी जी , अन्नपूर्णा , पर्यावरण शोध संस्थान अजमेर , सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च सेंटर अजमेर का भी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान में विशेष सहयोग रहा

error: Content is protected !!