सामाजिक सरोकार के अंतर्गत दी गई सेवा
………………………………………
लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल,लायन अतुल पाटनी,पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी,
लायन पदम चंद जैन एवम अन्य भामाशाहों के सहयोग से वर्धमान सेवा समिति एवम सक्षम पॉजिटिव वूमन नेटवर्क बोहरा मेंसन बापुनगर में अपने रोग का निशुल्क इलाज कराने के लिए आने वाले व्यक्तियो एवम उनके परिवार के 150 बच्चो के लिए गणवेश में टी शर्ट,शर्ट,पेंट सलवार सूट, टी शर्ट,बच्चो के लिए बाबा सूट एवम पाठ्य सामग्री में उत्तर पुस्तिकाएं, रबड़,पेंसिल,पेन आदि भेंट किए
क्लब अध्यक्ष लायन रूपेश राठी ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन पदम चंद जैन के संयोजन में क्लब की सेवा भेंट की जिसे अपने अपने रोगों का इलाज कराने के लिए आने वाले व्यक्तियो को आवश्कता के अनुसार भेंट की जाएगी
कार्यक्रम संयोजक लायन पदम चंद जैन ने बताया कि इस केंद्र पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज अपने रोगों का इलाज कराने के लिए आते है इनमे से बहुत से जरूरतमंद व्यक्ति के लिए वहा बनी नेकी की दीवार पर लकड़ी की बनी नई रेक्स पर वस्त्र रखाए है जिनको आवश्यकता अनुरूप सेवा के अंतर्गत सेवाएं प्रदान की जाएगी
इस अवसर पर लायन अतुल पाटनी,लायन पदम चंद जैन कोमल रानी,रमेश शर्मा, उत्तम चंद लुनावत,पारस बिनायक्या,निहाल पारख सहित अन्य व्यक्ति मोजूद रहे