1000 पेड़ो का किया वितरण, 21 पेड़े लगाकर उनके सार-संभाल की ली जिम्मेदारी

आज दिनांक 14 अगस्त 2024 – राजा साइकिल चौराहे पर दिशा संस्थान एवं वार्ड 50 के पार्षद जनसेवक नरेश सत्यावना द्वारा 1000 पेड़ का वितरण आजमन व राहगीरो को किया और सबको संदेश दिया पेड़, जल और स्वच्छता ही जीवन है साथ ही रेल उद्यान में 21 पेड़ों लगाकर वृक्षारोपण किया।
यह जानकारी देते हुए पार्षद जनसेवक नरेष सत्यावना ने बताया कि अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए हमें वृक्षारोपण करना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। फल-फूलों की प्राप्ति भी हमें पेड़-पौधों से ही होती है। पेड़-पौधों से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है, जो हमें जीवित रखने के लिए बहुत आवश्यक है। इसी क्रम में 1000 पेड़ का वितरण व 21 पेड़ो को लगाकर उनके सार-संभाल की जिम्मेदारी का संकल्प लिया गया। इससे पूर्व रेल उद्यान की साफ सफाई भी की गई।
इस दौरान पार्षद श्याम प्रजापति, मनीष सेठी, सुनील धानका, कुषाल कोमल, रोषन धानका, लायंस क्लब सदस्य, अश्वनी, दिन्नू, मोहन भाटी, डोई,, मदन, जमादार देवराज, भगवान, पिंकी, भागचंद, आलोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
भवदीय
(नरेष सत्यावना)
पार्षद जनसेवक
मो. 7023305967

error: Content is protected !!