दुष्कर्म की शिकार छात्रा ने की आत्मदाह की कोशिश

देश के हर कोने में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं में कोई कमी नहीं आ रही है। हरियाणा में दुष्कर्म से आहत दसवीं कक्षा की छात्रा ने खुद को आग लगा ली। रोहतक पीजीआई में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि किशोरी का शरीर गंभीर रूप से झुलस गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

खरखौदा निवासी परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 साल की लड़की को वार्ड-7 निवासी राकेश उर्फ काला पांच जनवरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे लड़की ने घर पर किसी को कुछ नहीं बताया।

घटना के बाद से वह गुमसुम सी रहती थी। शुक्रवार को उसने रोते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर बाद उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। बुरी तरह झुलसी अवस्था में उसे परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया।

error: Content is protected !!