आयोग ने जारी किया उपाचार्य अधीक्षक /औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग ) प्रतियोगी परीक्षा 2024 का सिलेबस

अजमेर, 21 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार को उपाचार्य/ अधीक्षक, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग ) प्रतियोगी परीक्षा 2024 का सिलेबस आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि 1 जुलाई 2024 को उक्त 36 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इस भर्ती के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2024 की रात्रि 12 बजे तक निर्धारित थी । आयोग द्वारा उक्त भर्ती परीक्षा का आयोजन 30 जुलाई 2025 को किया जाना प्रस्तावित है।

error: Content is protected !!