अपना घर में जीवन यापन कर रहे प्रभुजी के लिए श्रवण यंत्र भेंट

देवीसिंह को सुनाई देता है कम
…………….
लायंस क्लब अजमेर आस्था एवं श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निवारक समिति के तत्वावधान में अपना घर में जीवन व्यतीत कर रहे ऐसे बधिर व्यक्ति देवी सिंह जोकि जवानी के दिनों में कोटा शहर में कारपेंटर का कार्य करता था जिसे अब नही के बराबर सुनाई दे रहा है को क्लब के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन पदमचंद जैन के सहयोग से आधुनिक श्रवण यंत्र प्रदान किया गया
अध्यक्ष लायन रूपेश राठी ने बताया कि लायन पदम चंद जैन के सहयोग से लायनेस्टिक वर्ष 2024.25 में अब तक 8 व्यक्तियो को सेवा दी जा चुकी है
प्रवक्ता लायन अतुल पाटनी ने जानकारी दी कि अपना घर में जीवन व्यतीत कर रहे दिमाग से कमजोर व्यक्ति को अपना घर में कार्यरत कर्मियों के माध्यम से श्रवण यंत्र प्रदान किया गया

error: Content is protected !!