श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयुक्तालय काॅलेज शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’’ में छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. आर.सी.लोढ़ा ने छात्राओं से अपील की है कि स्वच्छता के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले साथ ही अपने घर, मौहल्ले, गांव तथा शहर आप जहां भी हो उसमें सहभागिता निभाएं यह संदेश ही नही बल्कि अपनी दिनचर्या के साथ अपनी आदत में भी इसे शामिल करे ताकि आने वाली पीढ़ी भी स्वच्छता के प्रति सजग रहें इस अभियान के तहत् केवल साफ-सफाई ही नहीं हो रही बल्कि स्वच्छता के महत्व पर लोगोे का जागरूक करने का प्रयास भी हो रहा है ।
कार्यक्रम के व्याख्याता चन्द्रकान्ता चौहान ने अपने वक्तव्य में स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा कि हमारी वंसुधरा को स्वच्छ व सुंदर रखना ही हमारा कर्तव्य है।
व्याख्याता पंकज शर्मा ने अपने उद्बोधन मे बताया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं है बल्कि यह एक जीवन शैली है जो हमें स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने में मदद करता है।
कार्यक्रम का संचालन प्रीति शर्मा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कोमल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में समस्त संकाय सदस्य, कर्मचारीगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
डाॅ. आर. सी. लोढ़ा
प्राचार्य
श्री वर्द्धमान पी. जी. कन्या महाविद्यालय,
ब्यावर