आज दिनांक 17 सितम्बर 2024 – हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 85वां वार्षिक मेला दिनांक 16 सितम्बर सोमवार से 18 सितम्बर बुधवार तक श्री कार्य सिद्ध बालाजी मंदिर राजमोहन गंगेश्वर आश्रम रामगंज अजमेर में श्री महंत शशि गिरी जी महाराज के सानिध्य में पूर्ण भक्ति भाव व हर्षोल्लास के मनाया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए मंहत सचिव सागर मीणा ने बताया कि श्री कार्य सिद्ध बालाजी मंदिर हर वर्ष वार्षिक मेला का आयोजन करता है इसी के चलते आज द्वितीय दिवस पर भगवान देवनारायण मंदिर ब्यावर रोड से शाम 8:00 बजे रामदरबार, मॉं काली का अखाड़ा, शिव तॉडव, बाहुबली हनुमान व अन्य झांकियों की मंहत शषी गिरी जी महाराज द्वारा पूर्ण विधि विधान से आरती उतारी तत्पष्चात् शोभायात्रा का प्रारम्भ हुआ। शोभयात्रा के प्रारम्भ में दो घोडो पर संतों द्वारा धर्म ध्वजा व तलवार लेकर आगे-आगे चले। शोभयात्रा में रामदरबार की जीवित झांकी ने सबका मन मोह लिया। झांकी में मॉं काली का अखाड़ा, शिव तॉडव, बाहुबली हनुमान विषेष आकर्षण का केन्द्र रहे। मंहत शषी गिरी जी महाराज द्वारा शोभयात्रा में एक हाथ में डमरू व एक हाथ में त्रिषुल लिये चले। शोभायात्रा मुख्य बाजार रामगंज ब्यावर रोड से गुरूद्वारे से घुमते हुये पुनः बालाजी मंदिर रामंगज पर रात्रि 12:00 बजे पहंुची जहॉं पर मंहत शषी गिरी जी महाराज ने आरती उतारी। करीब 61 जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह पानी, शर्बत, बिस्टिक व प्रसाद बांटा गया। शोभायात्रा में महिलाओं, पुरूषो व बच्चों ने भाग लिया व जयकारो के साथ शोभयात्रा में चले।
भवदीय
(सागर मीणा)
मो. 9602935113