बच्चों को कला संस्कृति इतिहास से जोडने के लिए भ्रमण आवश्यक

मानवता के भेदभाव को मिटाने के लिए सम्मिलित शिक्षा जरूरी

अजमेर, दिनांक 20 सितम्बर 2024 राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, चाचियावास द्वारा गोल्डन जुबली ईयर 2024-25 आयोजन के अन्तर्गत सेवन वंडर्स अजमेर में आयोजित शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का शुभारम्भ तरूण शर्मा अति. निदेशक व अनुराग सक्सेना संयुक्त निदेशक ईश्वर शर्मा प्रधानाध्यापक आदि द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया । संस्था के अतिरिक्त निदेशक श्री तरूण शर्मा ने जानकरी देते हुए बताया की संस्था द्वारा शैक्षणिक भ्रमण में मीनू स्कूल चाचियावास ,उम्मीद डे केयर पुष्कर ,अद्वैत सेन्टर पंचशील आदि के 200 बच्चों ने भाग लिया भम्रण में सर्वप्रथम सेवन वंडर्स में विजिट की गई जिसमें प्रबंधक टीम द्वारा दिव्यांग बच्चों का स्वागत कर उत्साह बढाया । विजिट के दौरान बच्चों को ऐतिहासिक जानकारी मिली । भ्रमण कार्यक्रम समापन में बच्चों की अगवानी लोकेश कुमार कनोजिय शोरूम मेनेजर नेक्सा मारूती सुजूकी वैशाली नगर की ओर से बच्चों का स्वागत कर फल वितरित किए व प्रधानाध्यापक ईश्वर शर्मा ने अतिथियों का स्वागत कर संस्थागत जानकारी देकर भ्रमण ओर गोल्डन जुबली ईयर के बारे जानकारी दी । मुख्य अतिथि नरसीराम सांग्वा (अध्यक्ष करणी विहार कालोनी अजमेर) ने उदबोदन में बताया की समाज में मानवता का भेदभाव मिटाने के लिए दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोडने के लिए सम्मिलित शिक्षा के साथ बच्चों को इतिहास एवं कला संस्कृति से जोडने के लिए शैक्षणिक भ्रमण आयोजन बहुत जरूरी है इसका महत्व ओर बढ जाता हैं की सभी प्रकार के बच्चो ंको एक मंच पर देखना बडे सौभाग्य की बात हैं । सहायक निदेशक भंवर सिंह गोड ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया । वंृदावन गार्डन रेस्टोरेंट में निदेशक अशोक कुमार विजयवर्गीय परिवार द्वारा बच्चो को खेलने-कुदने के लिए झूले, बांउसी,साउण्ड आदि उपलब्ध करवाकर जलपान व अल्पहार करवाया साथ ही बच्चों ने रेस्टोरेंट की विजिट कर कार्यप्रणाली को जाना ।

error: Content is protected !!