श्रीमती सुशील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख अजमेर द्वारा अनुमोदित 98 लाख से अधिक राषि के स्वीकृत कार्याे की प्रषासनिक स्वीकृति की गई जारी
दिनांक 27.09.2024 जिला परिषद, अजमेर। श्रीमती सुशील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रवास एवं जिला परिषद आपके द्वार शिविरों के दौरान, जिला परिषद सदस्यगण, पंचायत समिति सदस्यगण, सरपंचगण, जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीणजन द्वारा अजमेर जिले में विभिन्न जनउपयोगी कार्यो की मांग की गई थी। प्राप्त प्रस्तावों को जिला प्रमुख ने अति आवश्यक श्रेणी मे रखते हुऐ तत्काल ही चिन्हीत कर कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किये गये थे। जिला प्रमुख ने अपने जिला परिषद आपके द्वार शिविरों में ग्रामीणजन को आश्वस्त किया था कि आपके क्षेत्र मंे विकास में कोई कमी नहीं छोडी जायेगी किसी भी तबके, जाति, व क्षेत्र को विकास से अछूता नहीं रखा जायेगा उसी के अनुसरण में जिला प्रमुख ने 90 लाख की राशि के 22 विकास कार्यो को अनुमोदित कर स्वीकृित जारी करने के निर्देश मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर को प्रदान किये थे। जिसकी पालना में मुख्य कार्यकारी अधिकारी अधिकारी, जिला परिषद अजमेर ने जिला प्रमुख द्वारा अनुमोदित ग्राम देवलियाकलां में ओपनजिम, ग्राम गोविन्दगढ़ में सार्वजनिक पुस्तकालय भवन, ग्राम हरपुरा में शमशान विकास कार्य, ग्राम जेठाना में ओपन जिम, ग्राम छातड़ी में महिला स्नानागार, ग्राम कंवलाई में सार्वजनिक पुस्तकालय भवन, ग्राम रामपुरा में सार्वजनिक पुस्तकालय भवन, ग्राम ढ़ोस में सार्वजनिक पुस्तकालय भवन, ग्राम बडला में महिला स्नानागार, ग्राम नागोला में सार्वजनिक पुस्तकालय भवन, ग्राम धुवालिया में शमशान घाट विकास कार्य, ग्राम नान्दसी में ओपन जिम, ग्राम शिवपुरी में सार्वजनिक पुस्तकालय भवन, ग्राम पडांगा में ओपन जिम, ग्राम पडांगा में सार्वजनिक पुस्तकालय भवन, ग्राम पिचौलिया में ओपन जिम, ग्राम प्रान्हेड़ा में सार्वजनिक पुस्तकालय भवन, ग्राम राताकोट में ओपन जिम, ग्राम राताकोट में सार्वजनिक पुस्तकालय भवन, ग्राम नगर में सार्वजनिक पुस्तकालय भवन, ग्राम सुहावा में सार्वजनिक पुस्तकालय भवन, ग्राम सुनारिया में शमशान घाट विकास कार्य, एवं अन्य विकास हेतु करीब 98 लाख की राशि के 22 विकास कार्यो की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की। श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा, जिला प्रमुख अजमेर ने तकनीकी स्वीकृति पंचायत समिति से प्राप्त कर वित्तीय स्वीकृति जारी करने के निर्देश मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर को प्रदान किये।
दीपक कादीया
7737597589