पलाड़ा दंपति ने ना टीका ना दहेज की सराहनीय मिसाल की कायम शाही अंदाज और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ सगाई समारोह
पुष्कर के निकट होकरा गाँव मे बने आलीशान रिसोर्ट भवरसिंह पैलेस में बुधवार को भाजपा नेता भवरसिंह पलाड़ा और जिला प्रमुख मसूदा की पूर्व विधायक सुशील कवर पलाड़ा के छोटे पुत्र शिवप्रताप सिंह पलाड़ा की सगाई मोनिका भाटी के साथ शाही परम्पराओ और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई । सगाई समारोह में आशीर्वाद देने के लिए अनेक नामचीन हस्तियां पहुंची। खास बात यह रही कि पलाड़ा दंपति ने ना टीका ना दहेज की सराहनीय पहल करते हुए एक मिसाल कायम की। इस दौरान केंद्रीय कृषि राज मंत्री भागीरथ चौधरी, महिला और बाल विकास मंत्री मंजू बाघमार, राजस्व मंत्री विजयसिंह, संघ से सुरेशचंद्र, शिवराज, दैनिक नवज्योति के प्रधान संपादक दीनबंधु चौधरी, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा, केकड़ी विधायक शत्रुघन गौतम, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, श्रीचंद कृपलानी, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़, रॉयल ग्रुप के मेघराज सिंह रॉयल, किशनगढ़ के पूर्व विधायक सुरेश टॉक, अजमेर के पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल, कांग्रेस के जिला जिला देहात अध्यक्ष भूपेंद सिंह राठौड़, अजमेर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह रावत, जिला परिषद सदस्य महेंद्र सिंह मझेवला, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी, शंकर सिंह बावल, हिम्मत सिंह शेखावत, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बीपी सारस्वत, एडवोकेट राजेंद्र सिंह रावत, नितिन शर्मा, अनिल भाटी, चंद्रपाल गुर्जर, नौशाद खान सहित कई राजनीतिक, प्रशासनिक, न्यायिक, पुलिस अधिकारी, संघ के पदाधिकारी, संत महात्मा, धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों से जुड़े अनेक लोग समारोह में आशीर्वाद देने पहुंचे।
दीपक कादीया
7737597589