2047 तक विकसित होगा भारत- देवनानी

113 साल पुराने केईएम का नाम बदलाअब महर्षि दयानंद विश्रांति गृह

परोपकारिणी सभाआर्य समाजअजमेर क्रय विक्रय सहकारी समिति व नागरिकों ने किया अभिनंदन

भव्य समारोह में शहर के लोगों ने मनाया जश्न

अजमेर, 23 फरवरी। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बनने जा रहा है। देश बदल रहा है और युवाओं को भी राष्ट्रवादी सोच को अपनाकर आगे बढ़ना होगा। देश में गुलामी के प्रतीक चिन्हों के लिए कोई हमदर्दी या जगह नही होनी चाहिए। इसी सोच के साथ काम किया जा रहा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में काम हो रहा है। राजस्थान तेजी से तरक्की की सीढ़ियां चढ़ रहा है। महर्षि दयानन्द सरस्वती जैसे राष्ट्र संत और स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर भवन का नामकरण होना अपने आप में एक महत्वपूर्ण निर्णय है। यह पूरे समाज के लिए गौरव की बात है।

     अजमेर में 113 साल पुराने किंग एडवर्ड मेमोरियल गेस्ट हाउस का नाम बदल कर रविवार को महर्षि दयानन्द विश्रांति गृह कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के नेतृत्व में  आयोजित भव्य समारोह में नाम बदलने की औपचारिक प्रक्रिया सम्पन्न हुई । कार्यक्रम में जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु सहित  सहकारिता, किसान संघ एवं आर्य समाज से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए  श्री देवनानी ने कहा कि आजादी के इतने सालों के बाद भी अजमेर में गुलामी के प्रतीक नामों का होना पीढ़ा दायक था। अजमेर के आम लोगों को इस  बात की पीढ़ा थी की अजमेर अब भी गुलामी के प्रतीक नामों को ढो रहा है। अब इन नामों को बदलने की शुरूआत की गई है।

     उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने जा रहा है। पूरी दुनियां में आज भारत का डंका बज रहा है। हम एक सशक्त राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहे है। अजमेर में केईएम का नाम बदलकर महर्षि दयानंद विश्रांति गृह किया गया है। इसी तरह फॉयसागर का नाम बदलकर वरूण सागर और होटल खादिम का नाम बदलकर होटल अजयमेरू किया गया है। नामों का बदलाव हमें हमारी सनातन और विपुल संस्कृति की और आगे बढ़ाएगा। यह आवश्यक है कि हम हमारी संस्कृति और राष्ट्र नायकों को अच्छे से जानें।

     श्री देवनानी ने कहा कि युवाओं को तेजी से आगे बढ़ रहे सशक्त भारत में अपनी मजबूत निभानी है। उन्हें राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। देश तेजी से बदल रहा है। हमें भी इस बदलाव को अपनाकर भारत की प्रगति में अपना योगदान देना होगा। भारत विश्व गुरू था, है और रहेगा। विश्व के पास ज्ञान विज्ञान में जो भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां है। वे भारत की देन है। भारत के वेद ज्ञान का भण्डार हैं और पूरे विश्व को हमारी अनूठी देन है। उन्होंने कहा कि नेशन फस्र्ट की भावना के साथ सभी को काम करना होगा। इससे पूर्व श्री देवनानी ने गेस्ट हाउस का नाम परिवर्तन किया । कार्यक्रम में परोपकारिणी सभा के श्री ओम मुनि, श्री ओमानंद सरस्वती, सीसीबी के श्री मदनगोपाल चौधरी सहित अन्य वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।

 

बजट में अजमेर को मिली कई सौगातेंशहर होगा विकसित- श्री देवनानी

ज्ञान विहार में 52 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ

अजमेर, 23 फरवरी। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान के बजट में अजमेर को कई सौगातें मिली है। इन घोषणाओं से अजमेर के विकास की गति और तेज होगी।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को ज्ञान विहार में 52 लाख रूपये की लागत से 600 मीटर लम्बी मुख्य सड़क के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया । इस अवसर पर ज्ञान विहार विकास समिति के सदस्यों ने श्री देवनानी का स्वागत किया। श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर में विकास की गति निरन्तर बनी रहेगी। नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि बजट में बीसलपुर जयपुर पेयजल परियोजना स्टेज द्वितीय के अन्तर्गत जयपुर व अजमेर मेें से कॉमन इन्टेक वेल विथ रॉव वाटर ट्रांसमिशन लाइन, जल शोधन संयंत्र मय क्लीयर वॉटर ट्रांसमिशन लाइन एवं स्वच्छ जलाशय का निर्माण व अन्य सम्बन्धित कार्य किए जाएंगे। इसके साथ अजमेर शहर में जलापूर्ति का कार्य, अजमेर शहरी क्षेत्र में विभिन्न सेक्टर रोड के कार्य, अजमेर में सार्वजनिक पुस्तकालय का उन्नयन तथा शहर के लिए 10 करोड़ रूपए की लागत से प्रवेश द्वार एवं प्लाजा का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अजमेर में ड्रेनेज एवं सिवरेज संबंधी कार्य, वॉटर स्पोट्र्स के लिए आनासागर में पीपीपी मोड पर आवश्यक कार्य, वरूण सागर झील एवं चौरसियावास तालाब का सौन्दर्यीकरण, जीर्णाेद्धार व अन्य विकास कार्य, चन्द्रबरदाई खेल स्टेडियम व पटेल स्टेडियम अजमेर का उन्नयन, कारागार प्रशिक्षण संस्थान अजमेर का राशि 10 करोड़ की लागत से राजस्थान इन्स्टीट्यूट ऑफ करेक्शनल एडमिनिस्ट्रेशन एण्ड रिसर्च के रूप में क्रमोन्नयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जेएलएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल के भवन का 50 करोड़ रूपए की लागत से जीर्णाेद्धार तथा उन्नयन कार्य, हाथीभाटा में 132 केवी जीएसएस की स्थापना, अजमेर संभाग मुख्यलय पर अल्ट्रा एडवांस बर्न केयर सेन्टर, जिला अस्पताल में डेडी केटेड गेरियाट्रिक सेन्टर रामाश्रय का उन्नयन किया जाएगा। साथ ही गंगा भैरव घाटी काजीपुरा में लेपर्ड कंजर्वेशन  की स्थापना तथा अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की नॉन पेचेबल सड़कों के कार्य के लिए 10 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!