अजमेर जिले में 65.81 प्रतिशत मतदान
अजमेर, 28 अक्टूबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के द्वितीय चरण का मतदान बुधवार को अजमेर जिले में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु ने बताया कि जिले की पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण, अरांई, बडल्या, भिनाय एवं किशनगढ़ (सिलोरा) के कुल 5,10,056 मतदाताओं में से 3,35,656 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार जिले में कुल 65.81 प्रतिशत औसत मतदान दर्ज किया गया। जिले में प्रातः 10 बजे तक 13.82 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 33.55 प्रतिशत, अपराह्न 3 बजे तक 46.56 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 64.58 प्रतिशत औसत मतदान दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि जिले की पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण, अरांई, बडल्या, भिनाय एवं किशनगढ़ (सिलोरा) में मतदान प्रातः 7 बजे सभी मतदान केन्द्रों पर शुरू हुआ तथा निर्धारित समय तक शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया के दौरान जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई।
पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण के कुल 98,306 मतदाताओं में से 62,153 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 63.22 रहा। प्रातः 10 बजे तक 15.25 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 34.81 प्रतिशत, अपराह्न 3 बजे तक 47.29 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 63.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां पंचायत समिति वार्ड संख्या 2 में निर्विरोध निर्वाचन पूर्व में घोषित किया गया था।
पंचायत समिति अरांई के कुल 84,001 मतदाताओं में से 56,922 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 67.76 रहा। प्रातः 10 बजे तक 14.88 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 35.73 प्रतिशत, अपराह्न 3 बजे तक 48.78 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 67.34 प्रतिशत मतदान हुआ।
पंचायत समिति बडल्या के कुल 80,019 मतदाताओं में से 52,505 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 65.62 रहा। प्रातः 10 बजे तक 14.02 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 34.15 प्रतिशत, अपराह्न 3 बजे तक 44.94 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 64.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां पंचायत समिति वार्ड संख्या 14 में निर्विरोध निर्वाचन पूर्व में घोषित किया गया था।
पंचायत समिति भिनाय के कुल 1,00,479 मतदाताओं में से 64,058 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 63.75 रहा। प्रातः 10 बजे तक 13.54 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 30.29 प्रतिशत, अपराह्न 3 बजे तक 43.25 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 62.82 प्रतिशत मतदान हुआ।
पंचायत समिति किशनगढ़ (सिलोरा) के कुल 1,47,251 मतदाताओं में से 1,00,018 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 67.92 रहा। प्रातः 10 बजे तक 12.36 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 33.36 प्रतिशत, अपराह्न 3 बजे तक 47.93 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 65.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।