टाटा मोटर्स ने अप्रैल 2025 से बढ़ाईं कमर्शियल वाहनों की कीमतें

मुंबई, 17 मार्च 2025. भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने आज अपने सभी कमर्शियल वाहनों की कीमतों में 2% तक बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। नई कीमतें 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगी। कंपनी ने बताया कि इनपुट लागत बढ़ने की वजह से यह फैसला लिया गया है। कीमतों में बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से होगी।

error: Content is protected !!