10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम कल, शाम 4 बजे जारी होगा परिणाम

शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर कोटा से ऑनलाईन जारी करेंगे

अजमेर, 27 मई। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बुधवार, 28 मई को घोषित करेगा। शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर कोटा से वीसी के जरिए जुड़ेंगे तथा कल शाम बजे रिजल्ट जारी करेंगे।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव श्री कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर वीसी के जरिए कोटा से 10 वी बोर्ड का परीक्षा परिणाम कल जारी करेंगे। इस साल कुल 10 लाख 16 हजार 963 स्टूडेंट परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं मार्च से शुरू हुई थी। अंतिम परीक्षा 29 मार्च को थी। रिजल्ट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि स्टूडेंट अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।

error: Content is protected !!