*बिरदी चन्द मालाकार*
मदनगंज-किशनगढ़।1 जुलाई, संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज के 58वे मुनि दीक्षा दिवस पर संध्या कालीन कार्यक्रम में रेलवे स्टेशन तिराहा स्थित संयम कीर्ति स्तंभ पर 58 दीप थालों से जैन धर्मावलम्बियों ने महाआरती की गई।
आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायत के तत्वाधान में श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति द्वारा अजमेर रोड रेलवे स्टेशन चौराहा स्थित संयम कीर्ति स्तंभ पर 58 दीपको से आचार्य श्री की दिव्य महाआरती कर गुरुवार को महिमा का गुणगान किया गया। इस दौरान कीर्ति स्तंभ परिसर दीपकों की रोशनी से सजाया गया। संगीतमय आरती से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में आर.के. परिवार से अशोक पाटनी, सुशीला पाटनी, शांता पाटनी ने आचार्य विद्यासागर महाराज के जयकारों के साथ आरती प्रारंभ की। पुण्य अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्म का संगम देखने को मिला। पूरा परिसर आचार्य विद्यासागर के जयकारों से गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम में महासमिति की अध्यक्षा मोना झांझरी, मंत्री ऊषा गौधा, महिला प्रकोष्ठ गुणमाला पाटनी, कोषाध्यक्ष अंतिमा झांझरी, धार्मिक मंत्री जूली चौधरी, बबीता कासलिवाल, सांस्कृतिक मंत्री सरोज गोधा एवं राजकुमारी जैन, उपमंत्री संगीता गंगवाल, उपाध्यक्ष मीना सेठी, कार्याध्यक्ष सरिता पहाड़िया, खुशबू छाबड़ा, मुन्नी दगड़ा, पुष्पा सेठी, बीना झांझरी, मंजू द्दगड़ा, पल्लवी गंगवाल, सुशीला चौधरी, सीमा सेठी, आदिनाथ पंचायत मंत्री विनोद चौधरी, उप मंत्री इंदर पाटनी, सुभाष चौधरी, पवन लुहाडिया, संजय झांझरी, देवेंद्र झाझरी, महेंद्र पाटनी, प्रदीप गंगवाल, सुमित पहाड़िया, विजय गंगवाल, आनंद बज, संजय पांडया, राजेंद्र चौधरी, राहुल पटौदी, मुकेश दगडा आदि श्रावक श्राविकाएं उपस्थित रहे।
*समाचार ब्यूरो*
*अजितंजय समाचार मित्र*
*किशनगढ़, 9214797344*