राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया राहटकर ने की विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मुलाकात

अजमेर, 3 अगस्त। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने रविवार शाम विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के उनके निवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात में राजस्थान में महिला उत्थानप्रगति और महिलाओं के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा हुई।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर रविवार को अपने अजमेर प्रवास के दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निवास पर पहुंची। यहां श्री देवनानी ने उन्हें विधानसभा की डायरी भेट कर स्वागत किया। महिला आयोग अध्यक्ष राहटकर ने श्री देवनानी को आयोग द्वारा किए जा रहे महिला उत्थान से संबंधित कामकाज की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केन्द्र में महिलाओं से संबंधित प्रगति और उन्हें सशक्त बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न माध्यमों से प्रयास किए जा रहे हैं। देश में महिलाओं की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार आया है।

श्री देवनानी ने महिला आयोग अध्यक्ष को राजस्थान विधानसभा में किए गए नवाचारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान में महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं लागू की है। राजस्थान में महिला विकास के लिए एक मिशन के रूप में कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक और संगठन से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!