श्री पुष्कर मेला 2025 : कार्यक्रमों के फोल्डर का किया गया विमोचन

अजमेर, 17 अक्टूबर। श्री पुष्कर मेला 2025 के कार्यक्रमों के फोल्डर का शुक्रवार को जिला कलक्टर श्री लोक बन्धुपुलिस अधीक्षक वन्दिता राणाजिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम प्रकाश द्वारा विमोचन किया गया।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि श्री पुष्कर मेला 30 अक्टूबर से आरम्भ होगा। यह मेला नवम्बर तक चलेगा। इस दौरान जिला प्रशासनपशु पालन विभाग एवं पर्यटन विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के फोल्डर का विमोचन किया गया। गुरूवार 30 अक्टूबर को मेला मैदान में प्रातः 10 बजे पूजाध्वजारोहण एवं नगाड़ा वादन के साथ मेले का शुभारम्भ होगा। इसके पश्चात स्कूली छात्राओं द्वारा मांडना प्रतियोगिता और समूह नृत्य का आयोजन किया जाएगा। चक दे राजस्थान फुटबॉल मैच स्थानीय बनाम विदेशियों के मध्य होगा। सायं बजे पुष्कर सरोवर घाट पर दीपदान तथा रंगोली होगी। सायं 6.30 बजे पुष्कर की महाआरतीपुष्कर सरोवर घाटों पर अभिषेक तथा मेला मैदान मंच में पुष्कर की आवाज के अन्तर्गत स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियाँ दी जाएगी। सायं बजे हास्य कार्यक्रम और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ डब्ल्यूजेडसीसी और राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा मेला मैदान में प्रस्तुत होगा।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार 31 अक्टूबर को मेला मैदान में प्रातः 10 बजे से लंगड़ी टांगसतोलिया और गिल्ली डंडा के खेल स्थानीय बनाम विदेशियों के मध्य होंगे। साथ ही उष्ट्र श्रृंगार प्रतियोगिता तथा उष्ट्र नृत्य प्रतियोगिता भी होगी। मेला मैदान मंच पर सायं 6.30 बजे पुष्कर की आवाज मे स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों के पश्चात एनजेडसीसी और कुटले खान परियोजना द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी।

उन्होंने बताया कि शनिवार एक नवम्बर को मेला मैदान में प्रातः 10 बजे कबड्डी मैच स्थानीय बनाम विदेशी रहेगा। अश्व नृत्य प्रतियोगिता के पश्चात अंतरपंचायत समिति ग्रामीण खेल में रस्सा कस्सीवॉलीबॉल एवं कबड्डी के खेल होंगे। मेला मैदान मंच में सायं 6.30 बजे पुष्कर की आवाज स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियों के बाद सुरस बैंड और नीरज आर्य के कबीर कैफे द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि रविवार नवम्बर को गुरूद्वारा से मेला मैदान तक प्रातः बजे आध्यात्मिक पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर एक बजे मेला मैदान में अंतरपंचायत समिति ग्रामीण खेलकूद होंगे। अपराह्न बजे शिल्पग्राम पुष्कर में फूड एण्ड क्राफ्ट महोत्सव का शुभारम्भ किया जाएगा। सायं बजे पुष्कर सरोवर घाट पर महा आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात मेला मैदान मंच पर पुष्कर की आवाज में स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियाँ दी जाएगी। यहीं राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इनमें पद्मश्री गुलाबो देवी द्वारा कालबेलिया नृत्यभुंगर खान डेजर्ट सिम्फनी द्वारा चरी नृत्यघूमर नृत्यतेरहताली नृत्य तथा चकरी नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि सोमवार नवम्बर को मेला मैदान में प्रातः बजे लगान शैली आधारित क्रिकेट मैच होगा। मेला मैदान में विदेशियों के लिए पगड़ी बांधनातिलक प्रतियोगिता एवं मूंछ प्रतियोगिता होगी। दोपहर 12 बजे अंतरपंचायत समिति ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं के फाइनल खेले जाएंगे। दिनभर शिल्पग्राम पुष्कर में फुड एण्ड क्राफ्ट महोत्सव चलेगा। सायं बजे पुष्कर सरोवर घाट पर महाआरती होगी। मेला मैदान मंच पर पुष्कर की आवाज स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियों के पश्चात रूप कुमार राठौड़-सोनाली राठौड़ द्वारा बॉलीवुड नाइट की प्रस्तुति होगी।

     उन्होंने बताया कि मंगलवार 4 नवम्बर को भी प्रातः से रात्रि तक शिल्पग्राम पुष्कर में फूड एण्ड क्राफ्ट महोत्सव चलेगा। मेला मैदान में प्रातः 10.30 बजे महिलाओं के लिए मटका रेस एवं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता होगी। पुष्कर सरोवर घाट पर सायं 6 बजे महाआरती होगी। मेला मैदान मंच पर सायं 6.30 बजे पुष्कर की आवाज स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियाँ दी जाएगी। इसके पश्चात श्रीराम भारतीय कला केंद्र द्वारा रामायण एवं रात्रि 9.30 बजे से कवि सम्मेलन होगा।

     उन्होंने बताया कि बुधवार 5 नवम्बर को शिल्पग्राम पुष्कर में प्रातः 9 बजे से दिनभर फूड एण्ड क्राफ्ट महोत्सव का आयोजन रहेगा। मेला मैदान में प्रातः 9 बजे समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम और मटका दौड़बोरी दौड़चम्मच दौड़ तथा रस्साकस्सी प्रतियोगिताओं के विजेताओं के लिए पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम होगा। साथ ही उष्ट्र तथा अश्व प्रदर्शन होंगे। सायं बजे पुष्कर सरोवर घाट में पुष्कर महाआरती होगी।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़सुश्री ज्योती ककवानीअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. दीपक कुमारपशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील घीयापर्यटन विभाग के उप निदेशक श्री कृष्ण कुमारजिला पर्यटन अधिकारी श्री प्रद्युम्न सिंह देथा उपस्थित रहे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!