अजमेर 24 अक्टूबर। अजयमेरु जन कल्याण सेवा समिति की ओर से आयोजित सम्राट पृथ्वीराज चौहान क्रिकेट महोत्सव के अंतर्गत आगामी 26 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक नगर निगम अजमेर सीमा क्षेत्र के वार्डो का भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन समारोह कल शनिवार 25 अक्टूबर को दोपहर 4ः00 बजे पटेल स्टेडियम स्थित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स इंडोर स्डेडियम के पास में किया जाएगा।
जानकारी देेते हुए संरक्षक डॉ. प्रियशील हाडा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ जोशी की अध्यक्षता व विशिष्ठ अतिथि विधायक अजमेर दक्षिण व पूर्व मंत्री अनिता भदेल, नगर निगम महापौर ब्रजलता हाड़ा, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष विजय जैन, के कर कमलों से महोत्सव का शुभांरभ किया जायेगा।
संस्था अध्यक्ष संपत सांखला ने बताया कि आज स्वामी कॉम्पलेक्स के चतुर्थ तल पर ड्रा डाला गया जिसमें 26 अक्टूबर को सोफिया कॉलेज के ग्राउड में प्रातः 10 बजे वार्ड नं. 4 मध्य वार्ड 14, मध्याह् 12 बजे वार्ड नं. 16 मध्य वार्ड 9, मध्याह् 2 बजे वार्ड 10 मध्य वार्ड 11 व वार्ड 3 को बाय दिया गया है। लॉयरेन्स एंड मेयों स्कूल में प्रातः 10 बजे वार्ड 1 मध्य वार्ड 18, मध्याह् 12 बजे वार्ड 5 मध्य वार्ड 15 व मध्याह् 2 बजे वार्ड 17 मध्य वार्ड 6 व वार्ड 8 को बाय दिया गया है व 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक मैचों के ड्रा पुरानी नगर निगम, पटेल मैदान व सोशल मिडिया पर जारी किये गये है। सभी टीमों को निर्देश दिया गया कि मैच से एक घंटा पूर्व आकर एम्पायर व समिति को अपनी उपस्थिति दर्ज कराये। ड्रा के दौरान अध्यक्ष संपत सांखला, शैलेन्द्र सिंह परमार, अनुज शर्मा, अशोक गुप्ता, विनित लोहिया, मुकेश खींची, कंवल प्रकाश किशनानी, घनश्याम सिंह चौहान सहित क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।
शैलेन्द्र सिंह परमार
महासचिव
9828191081