सागर विहार कॉलोनी में चोरों का आतंक — रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने की मांग

अजमेर। सागर विहार कॉलोनी, वैशाली नगर क्षेत्र में बीती रात चोरी का प्रयास करते हुए दो अज्ञात चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।
महावीर सेवा परिषद के अध्यक्ष राजेन्द्र गांधी, महासचिव कमल गंगवाल, प्रवक्ता विजय पांड्या, सचिव संजय कुमार जैन एवं सीए प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री विकास अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र में पूर्व में भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।
जानकारी के अनुसार, बीती रात लगभग 3 बजे मोटरसाइकिल पर सवार दो चोर एक सुनसान मकान में चोरी के इरादे से घुसे। उन्होंने घर के कमरों के ताले तोड़ने का प्रयास किया, किंतु कोई कीमती सामान न मिलने पर कुछ ही मिनटों में वहां से फरार हो गए। पूरी वारदात करीब 6 से 7 मिनट में अंजाम दी गई, जो सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हो गई।
परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि सर्दियों के मौसम में चोरों की गतिविधियाँ सामान्यतः बढ़ जाती हैं। अतः उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रिकालीन गश्त को सघन करने तथा चेतक एवं सिग्मा पेट्रोलिंग दलों की गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रह सके और नागरिकों में सुरक्षा का भाव बना रहे।
कमल गंगवाल
महावीर सेवा परिषद, सागर विहार कॉलोनी, अजमेर
मो: 9829007484
error: Content is protected !!