अजमेर 27 अक्टुबर ( ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की अक्टुबर माह की मासिक बैठक एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह 28 अक्टुबर मंगलवार को सांय 4:00 बजे से संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में श्री गौड़ ब्राम्हण सभा भवन, रेलवे सरक्युलर रोड़ (डी आर एम ऑफिस के पास) अजमेर में रखी गयी है l
संस्था अध्यक्ष पूर्व शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना के साथ होगा, इसके पश्चात महासचिव प्रवीण अग्रवाल द्वारा गत माह की मासिक बैठक का कार्यवाही विवरण प्रस्तुत किया जायेगा इस अवसर पर संस्था के जिन सदस्यों का इस माह जन्म दिन आता है उनका माल्यार्पण कर व शुभकामना कार्ड देकर अभिनंदन किया जायेगा तत्पश्चात संस्था सदस्यों द्वारा भजनों, हास्य व्यंग्य व ज्ञान वर्धक संस्मरणों की प्रस्तुति दी जायेगी l
शैलेंद्र अग्रवाल व प्रवीण अग्रवाल ने संस्था के सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि इस मासिक बैठक व दीपावली स्नेह मिलन समारोह में समय पर अवश्य पधारें l
शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
अध्यक्ष
9414280962,7891884488