*पर्यावरण संरक्षण हेतु चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित*

ब्यावर। समाज सेवा एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय महावीर इंटरनेशनल रॉयल ब्यावर द्वारा मंगलवार, 18 नवम्बर 2025 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नून्द्री मालदेव में पर्यावरण सुरक्षा, वृक्षारोपण एवं मृदा संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता अपेक्स द्वारा निर्देशित विशेष प्रोजेक्ट “शक्ति की जड़ें, सामर्थ्य का तना” के अंतर्गत आयोजित हुई।
* देशभर में चल रहा जागरूकता अभियान*
संस्था अध्यक्ष वीर अशोक पालड़ेचा ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल अपेक्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु देशभर में जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कर छात्रों में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक जागरूकता विकसित की जा रही है।
* 29 विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया*
कार्यक्रम में विद्यालय के 29 विद्यार्थियों ने पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण पर आकर्षक चित्र प्रस्तुत किए जिनमें वृक्षों का महत्व, धरती का संरक्षण, मृदा सुरक्षा एवं जल संरक्षण जैसे संदेश विशेष रूप से उभरे।
* संस्था सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति*
कार्यक्रम में वीर अशोक पालड़ेचा, वीर रुपेश कोठारी, वीर अभिषेक नाहटा, वीर प्रदीप मकाणा, वीर राजेश सुराणा, वीर सुरेन्द्र रांका, वीर अभिषेक बुरड़, वीर पुष्पेन्द्र चौधरी, वीर महावीर नाहर, वीर अभिषेक रांका, वीर प्रदीप सांड, वीर कमलेश कटारिया, वीर दिलीप भण्डारी, वीर सुरेन्द्र सुराणा, वीर दिलीप दक, वीर आशीष कोठारी, वीरा दीपशिखा सखलेचा, वीरा संध्या बोहरा, वीरा रेणु सांड, वीरा पूजा कोठारी, वीरा विजयलक्ष्मी दक, वीरा पुनम मकाणा, वीरा कोमल मेहता, वीरा कान्ता पालड़ेचा, वीरा रेखा रांका, वीरा रेखा नाहटा, वीरा चांदनी बाबेल, वीरा नीता दक, वीरा रुपा कोठारी, वीरा प्रियंका खटोड़, वीरा प्रियंका कांठेड़ सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।
* विद्यालय परिवार का सहयोग सराहनीय*
कार्यक्रम में प्रधानाचार्या श्रीमती कीर्तिमाला जी, समस्त विद्यालय स्टाफ एवं
कार्यक्रम समन्वयक – वीरा कान्ता पालड़ेचा (वरिष्ठ अध्यापिका)
ने उत्कृष्ट सहयोग प्रदान किया, जिसके लिए संस्था ने हार्दिक आभार व्यक्त किया।
अध्यक्ष : वीर अशोक पालड़ेचा
सचिव : वीर अभिषेक नाहटा
error: Content is protected !!