जैन औषधालय के छतरी योजना स्तिथ निर्माणाधीन भवन पर भक्तामर पाठ,णमोकार मंत्र पाठ, एवं भजन संध्या का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
इस अवसर अध्यक्ष दिनेश चंद पाटनी ने बताया कि आज श्री दिगम्बर जैन संगीत मण्डल अजमेर के भजन गायक व समस्त संगीत मंडली के तत्वावधान में णमोकार मन्त्र व भजनों का भव्य कार्यक्रम आयोजीत किया इसमें संजय पहाडिया, सुभाष पाटनी,नरेश गंगवाल,सुशील दोसी व सहयोगियों द्वारा भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी गयी इसमें संजय पहाडिया ने जैन औषधालय पर गाया भजन सभी ने पसन्द किया इसकी मुख्य लाइन:-
जैन औषधालय का भव्य, हो रहा निर्माण यहाँ जैन समाज का जनजन देता आज बहुत है बधाईयां
सर्व प्रथम जिसने सोचा था बने औषधालय यहाँ ऋणी रहेगा आप सभी का हर जन देखो आज यहाँ जितना भी गुणगान,देकर दान है पुण्य कमाया, उनको कैसे भूले यहाँ धन्यवाद और साधुवाद है महके उनका नाम यहाँ दाताओं के दान को कैसे, भूलेगी सदियाँ यहाँ जैन समाज का जनजन देता आज बहुत है बधाईयां।
इसी के साथ पुखराज पहाडिया ने भी भजन की प्रस्तुति दी।
मंत्री कमल सोगानी ने कहा कि इस अवसर पर सभी समाज जन ने इस शुभावसर पर यहाँ आकर यहाँ के निर्माणाधीन भवन को देख खुशी प्रकट की एवम मुक्त हस्त से दान राशियों की घोषणा की।जैन औषधालय को दिया गया दान आयकर अधिनियम की धारा 80 (G) में छूट प्राप्त है, साथ ही औषधालय CSR में भी पंजीकृत है।
भवन व्यवस्थापक ललित पांड्या ने बताया कि हर्ष का विषय है कि हमारे पूर्वजों द्वारा मानव सेवार्थ 128 वर्ष पूर्व स्थापित श्री जैन औषधालय, समाज के सहयोग से, लगातार निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधि के माध्यम से सेवारत है।इसी क्रम में औषधालय की एक नवीन इकाई हेतु छतरी योजना, वैशाली नगर अजमेर में 702 वर्ग गज के भूखण्ड पर नवीन भवन निर्माण का कार्य तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है, इस प्रकल्प में अत्याधुनिक जाँच निदान केन्द्र (Diagnostic Centre) के साथ आर्युवेदिक, एलोपैथी, होमियोपैथी, नैचुरोपैथी, फिजियोथेरेपी के माध्यम से आमजन की सेवा प्रस्तावित है। इस तीन मंजिला भवन का कार्य शीघ्र ही पूर्ण हो जाएगा एंव यहां नाम मात्र के रियायती दर पर काफी सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।
प्रवक्ता विजय पांड्या ने बताया कि आज इस अवसर पर उपस्थित पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाडिया , अजमेर विकास प्राधिकरण के पूर्व चेयरमैन शिव शंकर हेड़ा , मुनि संघ सेवा समिति अध्यक्ष सुशील बाकलीवाल, प्रमोद सोगानी,अजित पाटनी, सुनील गंगवाल,प्रदीप पाटनी, पूर्व पार्षद नितिन जैन, पार्षद रूबी जैन, श्री दिगंबर जैन महासमिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व संभाग महामंत्री कमल गंगवाल,नेमीचंद पाटनी, दिनेश पाटनी, कमल सोगानी,राजेश बोहरा,ललित पांड्या, मनमोहन पाटनी, सुभाष बड़जात्या,रूप श्री ,महावीर कासलीवाल,मनीष सेठी, संजय सोनी,सुरेंद्र पांड्या,निर्मल पहाडिया,कमल पांड्या, सुबोध पाटनी,नरेंद्र पाटनी,रमेश बाकलीवाल विजय पांड्या,आशीष गदिया, दीपक पाटनी,निर्मल पाटनी, अशोक गगंवाल, महेन्द्र बाकलीवाल, दीपक जैन सी ऐ ,सुरेश गदिया, गौरव लुहाडिया, निर्मल गगंवाल,मनोज गोधा, मनीष गोधा,आदि उपस्थित थे। अंत में अध्यक्ष ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
विजय पांड्या
प्रवक्ता
9783933641