महिला शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, आधुनिक सुविधाओं, कौशल विकास केंद्रित शैक्षणिक दृष्टिकोण तथा न्यूनतम शुल्क पर उच्च शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध करवाने जैसे क्षेत्र में विलक्षण उपलब्धियों के लिए दिल्ली के भव्य समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड से नवाजे गए श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डॉ. नरेन्द्र पारख का ब्यावर पहुंचने पर वर्द्धमान ग्रुप द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर. सी. लोढ़ा, श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के उपाध्यक्ष ज्ञानचंद बिनायकिया, सहमंत्री सुनील ओस्तवाल, कोषाध्यक्ष देवराज लोढा, प्रबंधकारिणी सदस्य दीपचन्द कोठारी, प्रकाश गदिया, दुलराज मकाणा, अरविन्द मूथा, उत्तमचंद देरासरिया, रमेशचन्द मेड़तवाल, सदस्य चन्दूलाल कोठारी, धनपतराज श्रीश्रीमाल, वैभव सकलेचा, समाज सेवी नीरज लोढ़ा, अकादमिक प्रभारी डॉ नीलम लोढ़ा, बी एल गोठी स्कूल प्राचार्य धर्मेन्द्र शर्मा, नाज स्कूल प्राचार्य डॉ निवेदिता पाठक, वर्द्धमान इंटरनेशनल स्कूल प्राचार्य श्वेता नाहर सहित समस्त संकाय सदस्यो एवं कर्मचारीगण द्वारा हार्दिक बधाई देते हुए शॉल, माला व साफा पहनाकर डॉ. पारख का भव्य अभिनन्दन किया गया ।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर. सी. लोढ़ा ने कहा कि आज ब्यावर के लिए बहुत गौरवशाली दिन है वास्तव में ऐसे व्यक्तित्व वाले इंसान विलक्षण होते है जिनमें महिला शिक्षा के उत्थान हेतु कार्य करने का जज्बा भरा होता है।