NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी का जिलाध्यक्ष अंकित घारू ने किया भव्य स्वागत

अजमेर | NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वरुण चौधरी जी के अजमेर आगमन पर NSUI अजमेर जिलाध्यक्ष श्री अंकित घारू के नेतृत्व में NSUI कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अंकित घारू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वरुण चौधरी जी का माला पहनाकर, राजस्थानी साफ़ा पहनाकर तथा गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया। साथ ही NSUI प्रदेशाध्यक्ष श्री विनोद जाखड़ जी का भी स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अम्बेडकर सर्किल पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर NSUI कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और छात्र हितों, सामाजिक न्याय एवं संगठन की मजबूती के समर्थन में नारे लगाए गए।
इस कार्यक्रम में
डॉ. सुनील लारा, निर्मल बैरवाल, पवन सिसोदिया, नितिन चौधरी, साकिब पठान, मुनिंदर मीना, सिद्धार्थ डिडवानिया, जितेश मोहनपरिया, विक्रम चौहान, आदित्य गोयर सहित बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
      *अंकित घारू*
_जिलाध्यक्ष- NSUI अजमेर_
error: Content is protected !!