अजमेर 20 दिसंबर / अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर द्वारा सेवा समर्पण सहयोग कार्यक्रम के तहत हटुंडी स्थित राजकीय कन्या छात्रावास में फर्नीचर, दरी एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया l
संस्था के जिला महामंत्री उमेश गर्ग ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा मानवता की सेवार्थ चलाई जा रहे सेवा समर्पण सहयोग कार्यक्रम के तहत हटुंडी स्थित राजकीय कन्या छात्रावास में फर्नीचर दरिया एवं अन्य सामग्रीयों का वितरण किया गया साथ ही वहाँ रह रही बालिकाओं के साथ भजन अमृत गंगा भजन संध्या का भी आयोजन किया गया l विद्यालय की बालिकाओं ने बहुत सुंदर भजनों की प्रस्तुति प्रदान की इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती सुमन गिरधर खंडेलवाल, श्री पुष्पेंद्र पहाड़िया एवं श्री मुरलीधर राठी थे, इस कार्यक्रम का संयोजन पुष्पेंद्र गुप्ता ने किया इसी प्रकार कोटडा स्थित बीपीएल क्वार्टर के पास कच्ची बस्ती में निवास कर रहे 300 से भी अधिक दरिद्र नारायण बच्चों को गर्म वस्त्र व कंबल का वितरण भी किया गया उपरोक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राजेश शर्मा रहे l जबकि विशिष्ट अतिथि भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा के सदस्य रहे l
कार्यक्रम में संस्था के मुख्य संरक्षक कालीचरण दास खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष रमेश तापड़िया, महामंत्री उमेश गर्ग, संयोजक पुष्पेंद्र गुप्ता, युवा अध्यक्ष पुष्पेंद्र पहाड़िया, कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, प्रेम प्रकाश विजयवर्गीय, हरीश गर्ग, राजेंद्र मित्तल, दीपक चोपड़ा, विनोद डीडवानिया, के के अग्रवाल्, सुरेश राठी, मीना शर्मा, महेन्द्र डोसी सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे ल
उमेश गर्ग
जिला महामंत्री
9829793705