ग्रामीण समस्या समाधान शिविर-2025

सफलता की कहानी –1

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का मिला लाभ

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन केकड़ी की ग्राम पंचायत मेवदाकलां में शनिवार 20 दिसम्बर को किया गया। शिविर में प्रेम देवी मीणा पत्नी दिनेश कुमार मीणा निवासी मेवदाकलां ने शिविर प्रभारी के समक्ष उपस्थित होकर बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की किश्त का भुगतान नहीं मिल पा रहा है।

इस पर शिविर प्रभारी द्वारा मौके पर ही शिकायत का पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन चैक करवाया गया। इसमें प्रार्थीया के बैंक खाते की ईकेवाईसी नहीं होने के कारण आधार बेस्ड पेमेंट नहीं हो पा रहा था। शिविर में हाथोहाथ ईकेवाईसी एवं डीबीटी कराने के लिए संबंधित बैंक में भेज दिया गया। प्रेम देवी मीणा ने ग्राम में आयोजित शिविर में ही समाधान होने पर खुशी जाहिर की। साथ ही स्वीकार किया कि उनकी ई-केवाईसी नहीं होने के कारण ही उनकी प्रथम किश्त का भुगतान नहीं हो पाया था। प्रार्थी ने प्रशासन, शिविर प्रभारी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

सफलता की कहानी – 2

शिविर में हुआ पट्टा जारीघर का मिला वैध मालिकाना हक

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन पीसांगन की ग्राम पंचायत पिचौलियां में शनिवार 20 दिसम्बर को हुआ। शिविर मोती जेलिया के जीवन में नया उजाला लेकर आया। प्रार्थी को अपने मकान का पट्टा बनवाना था, उसने मकान के पट्टा के लिए शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया। शिविर के दौरान ग्राम पंचायत द्वारा मोती जेलिया को स्वामित्व कार्ड और पट्टा प्रदान कर उन्हे उनके घर का वैध मालिकाना हक प्रदान किया गया। पट्टा लेने के बाद मोती जेलिया ने धन्यवाद देते हुए कहा कि इस वैधानिक अधिकार से बैंक से लोन लेकर नया व्यापार प्रारंभ करूंगा। इससे मेरी आय में वृद्धि होगी और मेरे परिवार का जीवन स्तर में सुधार होगा। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार और शिविर प्रभारी को बहुत बहुत धन्यवाद दिया।

सफलता की कहानी –3

शिविर में आपसी सहमति से हुआ बंटवारा

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन पंचायत समिति श्रीनगर की ग्राम पंचायत कानाखेड़ी में किया गया। ओमप्रकाश, ओमसिंह, मुकेश सिंह पुत्रगण भंवर सिंह, जाति रावत निवासी कानाखेड़ी तथा गोपी सिंह, शंकर सिंह पुत्रगण गंगाराम से कृषि भूमि खेत का बंटवारा करवाने के लिए आपस में सहमति नही बन रही थी। इसमें छोटे-बडे कुल 46 खसरों में से जिनका 63 बीघा रकबा था। शिविर में प्रार्थीगण उपस्थित हुए। शिविर में उन्हें समझाने पर बंटवारे के लिए सहमत किया। साथ ही मौके पर ही निस्तारण करते हुए बंटवारा किया गया। सभी काश्तकारों के चेहरे पर मुस्कान आई, खुश होकर शिविर में उपस्थित सभी को धन्यवाद दिया और खुशी से विदा हुए।

सफलता की कहानी –4

मकान का पट्टा एवं स्वामित्व कार्ड का लाभ दिलवाया

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन पंचायत समिति भिनाय की ग्राम पंचायत चांपानेरी में हुआ। ग्रामीण समस्या समाधान शिविर में नारायण पिता हिन्दू गुर्जर निवासी चापानेरी ने उपस्थित होकर बताया कि विगत 20 वर्षों से पैतृक मकान बना हुआ है। इसमें मैं अपने परिवार के साथ रह रहा हूं। मेरे पास मकान का मलिकाना हक स्वामित्व का कोई दस्तावेज पट्टा नहीं है। इस कारण मेरे मकान के पड़ोसी से सीमा विवाद बना रहता है एवं असुरक्षा की भावना बनी रहती है।

शिविर में स्वामित्व योजना की जानकारी देकर शिविर प्रभारी द्वारा मौके पर राजस्व टीम द्वारा प्रार्थी के मकान  का स्वामित्व प्रोपर्टी पार्सल तैयार करने को कहा गया। तत्पश्चात टीम द्वारा आवश्यक दस्तावेज एकत्रित कर पट्टा पत्रावली तैयार कर तुरन्त कार्यवाही करते हुए प्रार्थी को मकान का पट्टा जारी किया गया। इससे प्रार्थी के परिवार को आवास का स्वामित्व मिला है साथ ही मकान का मालिकाना हक का दस्तावेज भी मिला। प्रार्थी ने माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान सरकार एवं शिविर प्रभारी, सहायक शिविर प्रभारी, प्रशासक ग्राम पंचायत चापानेरी का धन्यवाद करता हूँ ।

error: Content is protected !!