सकल कोली कोरी समाज संघ (रजि.) की अजमेर जिला युवा कार्यकारिणी का गठन

अजमेर जिला अध्यक्ष (युवा) श्री भरत चौधरी द्वारा जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारीगणों की नियुक्ति की गई।
नई कार्यकारिणी में श्री दीपेश  को संगठन महासचिव, श्री कौशल सोकरीवाल एवं श्री योगेश कुमार को उपाध्यक्ष, श्री करण सिंह पांडेय को महासचिव तथा श्री मोहित सोकरीवाल को सचिव पद पर नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री मदन सिंह गाड़ोरिया एवं प्रदेश सचिव श्री लेखराज राजोरिया उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री कौस्तुभ सिंह भाटी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति पत्र दिए। सभी की ओर से नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दी गई।
संगठन को पूर्ण विश्वास है कि सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठा, समर्पण एवं पारदर्शिता के साथ निर्वहन करते हुए समाज के सर्वांगीण विकास, मजबूती एवं एकता की दिशा में कार्य करेंगे।
error: Content is protected !!