जिला स्तरीय रन फॉर विकसित राजस्थान-2025 को रावत ने दिखाई हरी झंडी

विकसित राजस्थान के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका-श्री रावत

रन फॉर विकसित राजस्थान कार्यक्रम में दौड़े युवा

अजमेर, 21 दिसम्बर। राज्य सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत रविवार को जिला प्रशासन के तत्वावधान में जिला स्तरीय रन फॉर विकसित राजस्थान- 2025 कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और जनभागीदारी के साथ किया गया। जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने पुरानी चौपाटी से अर्बन हाट तक आयोजित दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि विकसित राजस्थान के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऎसे आयोजन युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकताअनुशासन तथा राष्ट ्रनिर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक दौड़ नहींबल्कि स्वस्थसशक्त और आत्मनिर्भर राजस्थान के निर्माण का प्रेरक संदेश है। इसमें जन-जन की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।

     मंत्री श्री रावत ने कहा कि यह आयोजन यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक प्रभावी जनआंदोलन के रूप में उभरा है। इसने समाज में जनजागरूकता और सामूहिक सहभागिता को नई ऊर्जा प्रदान की है।

     उन्होंने कहा कि ऊर्जावान मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के कुशलसंवेदनशील एवं दूरदर्शी नेतृत्व में राजस्थान निरंतर विकाससुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा हैतथा प्रदेश सरकार की योजनाएँ गांव-ढाणी से लेकर शहरों तक आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।

     उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे स्वास्थ्यअनुशासन और राष्ट्रहित को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। इससे विकसित राजस्थान के सपने को साकार किया जा सकेगा।

      कार्यक्रम में सीआरपीएफ के जवानखिलाड़ीस्कूली छात्र-छात्राएंएनसीसी कैडेटएनएसएसस्काउट-गाइड के विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में शहरवासी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

     इस अवसर पर संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़अतिरिक्त जिला कलक्टर ज्योति ककवानी एवं श्री नरेंद्र कुमार मीणाउपखंड अधिकारी श्रीमती गरिमा नरूला सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!