ग्रामीण समस्या समाधान शिविर-2025

सफलता की कहानी- 1

शिविर में हुआ जन्म प्रमाण पत्र जारी

लाडो प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत लाभार्थी का मनाया गया जन्मोत्सव

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन उपखण्ड किशनगढ़ की ग्राम पंचायत बान्दरसिन्दरी के अटल सेवा केन्द्र में सोमवार, 22 दिसम्बर किया गया। इस शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए काउन्टर लगाए गए।

शिविर सहायक प्रभारी श्री कन्हैया लाल नायब तहसीलदार एवं सह प्रभारी श्रीमती मोनिका चौधरी के द्वारा शिविर में प्राप्त आवेदनों का तुरन्त निस्तारण के लिए रजिस्ट्रार बांदरसिंदरी को निर्देशित किया गया। इसकी अनुपालना में पंचायती राज विभाग के काउन्टर के द्वारा दस्तावेजों के परिशीलन के पश्चात श्री धर्मी चन्द पुत्र श्री हरदेव का जन्म प्रमाण जारी किया गया। इसके अतिरिक्त महिला अधिकारिता विभाग द्वारा लाडो प्रोत्साहन योजना के लाभार्थी बालिका पूर्वी पुत्री श्रीमती सरिता निवासी बांदरसिंदरी का जन्मोत्सव केक काट कर मनाया गया। इस शिविर के द्वारा प्रार्थी श्री हरदेव ने त्वरित कार्यवाही से प्रसन्न होकर राजस्थान सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं राजस्थान सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत आयोजित कार्यक्रम बालिका सशक्तिकरण में मील का पत्थर सिद्ध होगा। ग्रामीणों के द्वारा राजस्थान सरकार के शिविर आयोजन की सराहना की गई।

 सफलता की कहानी- 2

स्वामित्व योजना का मिला लाभ, वर्षों बाद मिला मकान का पट्टा

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत माकड़वाली में हुआ। ग्रामवासी श्री मदन लाल गुर्जर पुत्र श्रवण लाल गुर्जर पिछले लम्बे समय से अपने आवास के पट्टे से वंचित थे। शिविर में उपस्थित होकर उन्होंने मकान के पट्टे के लिए आवेदन किया। स्वामित्व योजना अंतर्गत हुवे सर्वे के पश्चात मालिकाना हक की पुष्टि होने पर आज कैम्प में पट्टा जारी किया गया। प्रार्थी श्री मदन लाल गुर्जर ने अवगत कराया की स्वामित्व योजना में पट्टा मिलने से अब मैं अपना आवास विस्तार एवं मरम्मत हेतु बैंक से लोन प्राप्त कर सकेंगे। प्रार्थी ने स्वामित्व योजना एवं ग्रामीण समस्या समाधार शिविर – 2025 आयोजन के लिए राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया।

सफलता की कहानी- 3

शिविर में कब्जेशुदा भूमि का प्रोपर्टी पार्सल जारी किया

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन पंचायत समिति श्रीनगर के ग्राम पंचायत लवेरा मे आयोजित हुआ। शिविर में रामदेव पुत्र श्री गोमा निवासी ग्राम- गादेरी, कब्जेशुदा भूमि का प्रोपर्टी पार्सल जारी करवाने करवाने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इस पर आयोजित शिविर में परिवादी की प्रार्थना पर शीघ्र कार्यवाही कराते हुए मौके पर ही शिविर प्रभारी ने परिवादी को कब्जेशुदा भूमि का प्रोपर्टी पार्सल जारी कर प्रार्थी को मौके पर प्रदान किया। इसमें परिवादी को अपनी कब्जेशुदा भूमि का मालिकाना हक सम्बन्धी राजकीय दस्तावेज प्राप्त होने पर बहुत खुश हुआ। प्रार्थी ने राज्य सरकार, शिविर प्रभारी एवं टीम को धन्यवाद दिया।

सफलता की कहानी- 4

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मिला ईलाज और योजना का लाभ

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन पंचायत समिति भिनाय की ग्राम पंचायत नान्दसी मे आयोजित हुआ। शिविर में शैतान सिंह निवासी कुरथल ने उपस्थित होकर बताया कि मुझे 6 महीने पहले खाँसी, जुकाम, कमजोरी, वजन कम होना, कफ आना जैसी गंभीर समस्या हो गई थी। ग्राम के सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डॉक्टर ने मुझे कफ की जाँच करवाने के लिए बोला। जॉच करवाने पर गंभीर टीबी पाई गई।

प्रार्थी ने बताया कि मेरी आर्थिक स्थिति खराब है और मैं अपना ईलाज करवाने समर्थ नही हूँ। इस पर शिविर प्रभारी द्वारा मौके पर ही टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत निक्षय मित्र द्वारा पोषण किट प्रदान किया गया। टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत को हर माह खाते में प्रोत्साहन राशि मिलेगी। प्रार्थी को मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना एवं जांच योजना के अन्र्तगत निःशुल्क जांच एवं निःशुल्क दवाईया प्राप्त हो रही है। इस पर प्रार्थी ने राज्य सरकार एवं चिकित्सा विभाग का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।

सफलता की कहानी- 5

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री निःशुल्क पशुधन योजना के तहत पशुपालक हुए लाभांवित

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन पंचायत समिति अरांई की ग्राम पंचायत दादीया मे आयोजित हुआ। शिविर में राज्य सरकार द्वारा पशुपालन विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत पशुपालकों को लाभान्वित किया। इसमें मुख्यतः मुख्यमंत्री निःशुल्क पशुधन दवा योजना के तहत सैकडों जानवरों को दवा देकर पशुपालकों को लाभान्वित किया तथा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा के तहत पशुओं का बीमा कवर कर पॉलिसी वितरित की गई। विभाग की विभिन्न योजनाओं से सोहनी देवी पत्नी सुरजकरण जाट, प्रेम देवी पत्नी लादूराम, अल्पू पत्नी भागचन्द,  सारू पत्नी छगना जाट पशु पालकों को लाभान्वित किया। सभी पशुपालकों द्वारा राजस्थान सरकार के शिविर की सराहना की गई।

सफलता की कहानी- 6

ग्रामीण समस्या समाधान शिविर में स्वामित्व योजना के तहत मिला मकान का पट्टा

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन उपखण्ड अजमेर की ग्राम पंचायत माकड़वाली में किया गया। शिविर में ग्रामवासी श्री मदन लाल गुर्जर पुत्र श्रवण लाल गुर्जर ने उपस्थित होकर बताया कि पिछले लम्बे समय से अपने आवास के पट्टे से वंचित था। शिविर प्रभारी ने मौके पर राजस्व टीम के माध्यम से स्वामित्व योजना अंतर्गत हुवे सर्वे के पश्चात मालिकाना हक की पुष्टि होने पर आज शिविर में पट्टा जारी किया। इस पर प्रार्थी श्री मदन लाल गुर्जर ने बताया कि स्वामित्व योजना में पट्टा मिलने से अब मैं अपना आवास विस्तार एवं मरम्मत हेतु बैंक से लोन प्राप्त कर पाऊंगा। अब मेरे घर का सुधार सम्पन्न कर पाऊंगा। प्रार्थी द्वारा शिविर में समस्या का हाथोहाथ समाधान होने पर राज्य सरकार, शिविर प्रभारी व टीम का आभार व्यक्त किया।

सफलता की कहानी- 7

ग्रामीण समस्या समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विधवा सम्मान पेंशन योजना का लाभ

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन उपखण्ड अजमेर की ग्राम पंचायत माकड़वाली में किया गया। शिविर में ग्रामवासी श्रीमति गांधी पत्नि श्री प्रेमा गुर्जर ने उपस्थित होकर बताया कि पिछले लम्बे समय से पेंशन सत्यापन नही हो रही थी। जिसके मुझे विधवा पेंशन नहीं मिल रही थी।

शिविर प्रभारी द्वारा शिविर में ईमित्र के माध्यम से पेंशनर का पुनः वार्षिक सत्यापन किया गया और इसमें आ रही तकनीकी समस्या को भी डीओआईटी विभाग के माध्यम से पूर्ण करवाया गया। अब श्रीमती गांधी को मुख्यमंत्री विधवा सम्मान पेंशन योजना का लाभ आगामी दिसम्बर 2026 तक लगातार मिलता रहेगा। शिविर में लम्बे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होने पर खुश होकर प्रार्थीया गांधी ने सुशासन सप्ताह और ग्रामीण समस्या समाधार शिविर की तारीफ की। साथ ही मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा और शिविर प्रभारी एवं उनकी पूरी टीम का धन्यवाद दिया।

सफलता की कहानी- 8

शहरी समस्या समाधान शिविर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मिला ऋण

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत शहरी समस्या समाधान शिविर का आयोजन नगर पालिका परिसर केकड़ी में किया गया। शिविर में श्री मनोज हेमनानी निवासी केकड़ी उपस्थित हुआ और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण के लिए आवेदन किया। शिविर प्रभारी द्वारा प्रस्तुत आवेदन और दस्तावेजों की जांच कर प्रार्थी को शहरी समस्या समाधान शिविर के दौरान 15 हजार रूपए का ऋण की स्वीकृति प्रदान की गई। शिविर में मौके पर इससे लाभान्वित प्रार्थी बहुत खुश हुआ एवं लाभार्थी ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।

सफलता की कहानी- 9

शहरी समस्या समाधान शिविर में हाथोहाथ जारी किया विवाह प्रमाण पत्र

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत शहरी समस्या समाधान शिविर का आयोजन नगर पालिका परिसर केकड़ी में किया गया। शिविर में श्रीमती हंसा चौधरी निवासी जगदीशपुरा अजमेर रोड ने अपना विवाह प्रमाण पत्र जारी करवाने बाबत प्रस्तुत प्रार्थना प्रस्तुत किया। इस पर परिवादी की प्रार्थना पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए मौके पर ही (30 मिनट में) परिवादी को अपना विवाह का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। शिविर में हाथो-हाथ विवाह प्रमाण-पत्र मिलने पर प्रार्थीया श्रीमती हंसा बहुत खुश हुई। उसने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।

error: Content is protected !!