सुप्रिम कोर्ट के देष हित में लिये गये फैसले का धन्यवाद ज्ञापित

आज दिनांक 29 दिसम्बर – सुप्रीम कोर्ट के 2 फैसलों ने देश की जनता को बड़ी राहत दी है, और न्यायपालिका के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने इन निर्णयों से स्पष्ट संदेश दिया है कि अरावली, पर्यावरण और पीड़ितों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं होगा।
यह जानकारी देते हुए ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी धौलखेड़िया ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने अरावली की परिभाषा बदलने को लेकर पुराने फ़ैसले पर रोक लगाकर यह साबित कर दिया कि कोर्ट ने इस मामले को बहुत ही गंभीरता से लिया है। साथ ही, पूर्व में की गई टिप्पणी पर भी रोक लगाकर न्यायालय ने निष्पक्षता और संतुलन का परिचय दिया है। यह फैसला जनता की आवाज़ का सम्मान है, अरावली की पुकार को सुनने का प्रमाण है और खनन माफियाओं के मंसूबों पर करारा प्रहार है। अरावली को बचाने के लिए आगे आने वाले संघर्ष और आंदोलन करने वाले प्रदेश के हर कांग्रेस कार्यकर्ता का दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया है तथा जनवरी में आने वाला अंतिम निर्णय भी जनभावनाओं और पर्यावरण संरक्षण के पक्ष में ही होगा। नहीं तो बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर जी से हमें संविधान में संघर्ष और आंदोलन का अधिकार मिला है। जन भावना के साथ खड़े रहेंगे, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व में जनता की हर लड़ाई लड़ेंगे।
साथ ही उन्नाव मामले में पूर्व भाजपा विधायक को दी गई जमानत को रद्द करने का फैसला केवल पीड़िता के साथ न्याय नहीं है, बल्कि यह पूरे देश को भरोसा दिलाने वाला संदेश है कि सत्ता कानून और न्याय से ऊपर नहीं हो सकती। यह निर्णय महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के प्रति न्यायपालिका की अडिग प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इसी के चलते ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी धौलखेड़िया व समस्त कांग्रेसजन ने सुप्रिम कोर्ट के देष हित में लिये गये फैसले का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
इस दौरान शहर अध्यक्ष डा. राजकुमार जयपाल, रामचंद्र चौधरी डेयरी अध्यक्ष, धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ त्ज्क्ब् चेयरमैन पूर्व राज्य मंत्री राजस्थान सरकार, डा. द्रौपदी कोली कांग्रेस प्रत्याशी , अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र कैलाश झालीवाल प्रदेश सचिव, रश्मि हिंगोरानी पार्षद, नरेश सारवान पार्षद, विनोद तंवर पार्षद, विजय नागौरा पूर्व पार्षद श्रवण टोनी, तुलसी राम डाबरा मनमोहन मिश्रा, कावलजीत सिंह सेठी, गुरुबक्श सिंह लबाना, गोपाल तर्क, विक्की सवासिया, लक्ष्य धोलखेडिया, जय प्रकाश तंबोली, रवि कंजर मण्डल अध्यक्ष, पिंटू बोहरा, विनोद नकवाल, प्रीत पाल सिंह, धीरज गुर्जर, मुकेश सबलानिया, महेंद्र ओलानिया, हेमराज बारोलिया, बाबू भाई, इकरामुदीन, गुड्डू मेवाती, अब्दुल कलाम, आरिफ खान, तोशीफ कुरेशी, नजरुद्दीन कुरेशी, गजेंद्र तुनगरिया, किसन बिलुनिया, रमेश नायक, सत्या लखन, रवि गागड़ा, वीरेंद्र गुर्जर, प्रेम राज कसोटिया, हरि प्रसाद जाटव, मुकेश पंवार, रिषभ पटेल, करण सामरिया, दिलीप सामरिया, किशन मंडावरिया, इंदल सामरिया, संत्या देवी बालोटिया, शान्ति देवी डबरिया, पदमा कुर्दिया, कुमौद देवी, अशोक झाला, मदन भागवत, बृजेश कहार, बजरंग सेन, पूरण सेन, विजय गहलौत, आनन्द जाजोटर, मुकेश डेनवाल, राकेश, उदय लेखराज बारोलिया, ओमप्रकाश बालोटिया, बबलू डाबरिया, रमेश झरोटिया व बद्री लाल बालोटिया आदि उपस्थित रहे।
भवदीय
(लक्ष्मी धोलखेडिया)
ब्लाक अध्यक्ष दक्षिण (अ)
मो. 8000213567

error: Content is protected !!