कलाकारों ने सूचना केंद्र खुले रंगमंच को कांच की तरह चमकाया

स्वच्छता मेरी जिम्मेदारी मेरा अधिकार अभियान को दिया सशक्त संदेश

     अजमेर, 31 दिसम्बर। स्वच्छ भारत अभियान की भावना को साकार करते हुए अजमेर कलाकार संघ द्वारा स्वच्छता मेरी जिम्मेदारीमेरा अधिकार अभियान के अंतर्गत बुधवार को नववर्ष की पूर्व संध्या पर सूचना केंद्र के खुले रंगमंच परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इसमें कलाकारों ने श्रमदान कर पूरे रंगमंच को कांच की तरह चमकाकर स्वच्छता के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर अजमेर कलाकार संघ से जुड़े कलाकारों ने खुले रंगमंच के मंच स्थलदर्शकों के बैठने की व्यवस्थादोनों ओर की गैलरियों एवं रंगमंच के बाहर स्थित पूरे चौक की गहन सफाई कर परिसर को पूर्णतः स्वच्छ एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया।

स्वच्छ भारत ब्रांड एंबेसडर एवं वरिष्ठ लोक कलाकार श्री गोपाल बंजारा ने बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2014 में प्रारंभ किए गए स्वच्छ भारत अभियान को अजमेर कलाकार संघ की पूरी टीम निरंतर आगे बढ़ा रही है तथा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से स्कूलोंकलेजोंगांवोंढाणियोंमेलों एवं विभिन्न सार्वजनिक आयोजनों में नुक्कड़ नाटकगीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से करोड़ों लोगों तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इसी निरंतर प्रयास की श्रृंखला में आज सूचना केंद्र के खुले रंगमंच की सफाई कर कलाकारों ने यह संदेश दिया है कि स्वच्छता केवल सरकार की नहींबल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी और अधिकार है। इस सफाई अभियान में अजमेर कलाकार संघ के कलाकार श्री महेश वैष्णवश्री कृष्ण गोपाल पाराशरश्रीमती सुशीलाश्री जगदीशकोमलनानूअरुण सहित अन्य कलाकारों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए श्रमदान किया और पूरे परिसर को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक श्री भानु प्रताप सिंहसहायक निदेशक श्री संतोष प्रजापतिजनसंपर्क अधिकारी श्री मयंक राज गुर्जर सहित कार्यालय कर्मियों ने कलाकारों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा स्वच्छता अभियान में निरंतर योगदान देने के लिए कलाकारों का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!