पंचायत समिति एवं जिला परिवार वार्डों के प्रारूप प्रकाशित

अजमेर, 31 दिसम्बर। जिले की पंचायत राज संस्थाओं जिला परिषद एवं पंचायत समिति के वार्डों का पुर्नगठनपुर्नसीमांकन एवं पुर्ननिर्धारण कर प्रारूप मंगलवार 30 दिसम्बर को प्रकाशित किए गए है। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि प्रारूप कार्यालयों की नोटिस बोर्ड पर चस्पा किए गए है। इस सम्बन्ध में जन साधारण से आगामी जनवरी 2026 तक आपत्तियां मांगी गई है। आपत्तियां जिला परिषद वार्डों के सम्बन्ध में जिला कलक्टरउपखण्ड अधिकारी अथवा तहसीलदार कार्यालय में तथा पंचायत समिति वार्डों के सम्बन्ध में जिला कलक्टर अथवा उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत की जा सकती है।

error: Content is protected !!