अजमेर :व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत राजकीय केन्द्रीय बालिका विद्यालय पुरानी मण्डी, अजमेर के द्वारा कक्षा 12 व 11 के विधार्थियो की 10 दिवसीय इंटर्नशिप व ऑन जॉब ट्रेनिंग आज सी आर एम लेंडिंग सॉफ्टवेयर में सम्पन्न हुई.व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदाता आइसेक्ट के समन्यवक संदीप शर्मा ने बताया की
व्यावसायिक शिक्षा के अन्तर्गत संचालित ट्रेड IT/ITeS कि 10 दिवसीय इर्न्टनशीप कक्षा 12 तथा 10 दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग कक्षा 11 की दिनांक 25.12.2025 से 03.01.2026 तक CRM Landing Software PVT. LTD शास्त्रीनगर अजमेर में आयोजित करवाई गई। जिसमें कक्षा 12 की 39 छात्राओं तथा कक्षा 11 की 40 छात्राओं ने भाग लिया एवं ट्रेड IT/ITeS से सम्बन्धित कार्यों का अध्ययन किया।
दिनांक 03.01.2026 को समापन समारोह के दौरान राजकीय केन्द्रीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरानी मण्डी, अजमेर की प्रधानाचार्य श्रीमती विजयलक्ष्मी शर्मा ने अपने उद्बोधन में छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये प्रशिक्षक श्री कौशल सुईवाल एवं CRM Landing Software PVT. LTD के निदेशक श्री नवीन जी को धन्यवाद प्रदान करते हुये कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई दी।