श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था अजमेर की आमसभा, शीतकालीन गोठ व वरिष्ठजन सम्मान समारोह 4 जनवरी को

अजमेर 3 जनवरी (    ) श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था अजमेर की आमसभा (साधारण सभा की बैठक), शीतकालीन गोठ, सांकृतिक व मनोरंजन कार्यक्रम तथा वरिष्ठजन सम्मान समारोह कार्यक्रम 4 जनवरी रविवार को साहू मैरिज पैलेस, ज्ञान विहार गेट के पास, बी के कौल नगर अजमेर में रखा गया है सांस्कृतिक व व मनोरंजन कार्यक्रम तथा वरिष्ठजन सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी, प्रसिद्ध समाजसेवी हनुमान दयाल बंसल व डॉ विष्णु चौधरी होंगे l
श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था अजमेर के अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व सचिव अजय अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को सांय 4:00 बजे से संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में संस्था की आमसभा (साधारण सभा की बैठक) होगी जिसका शुभारम्भ भगवान अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया जायेगा, इसके बाद सचिव अजय अग्रवाल द्वारा गत आमसभा की कार्यवाही विवरण का पठन कर उसकी पुष्टि कराई जायेगी तथा संस्था गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जायेगा l अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन दिया जायेगा l कोषाध्यक्ष अगम प्रसाद मित्तल द्वारा वर्ष 2024 – 25 के आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत कर उसका अनुमोदन कराया जायेगा l आमसभा में संस्था के संविधान में संशोधन प्रस्ताव पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिये जायेंगे तथा संस्था के संरक्षक एवं सहसंरक्षक का मनोनयन/ निर्वाचन होगा व अन्य बिंदु पर अध्यक्ष की अनुमति से चर्चा की जायेगी l
शैलेंद्र अग्रवाल व अजय अग्रवाल ने बताया कि संस्था की और से सांय 5:00 बजे से सांस्कृतिक व मनोरंजन कार्यक्रम होंगे तथा सांय 6:00 बजे से वरिष्ठजन सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें 75 वर्ष व उससे अधिक आयु के संस्था सदस्यों व उनके माता पिता का अभिनंदन किया जायेगा, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव जी देवनानी, प्रसिद्ध समाजसेवी श्री हनुमान दयाल बंसल व प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ विष्णु चौधरी होंगे कार्यक्रम में अजमेर की सभी अग्रवाल संस्थाओं व धड़ों के अध्यक्ष व सचिव को भी आमन्त्रित किया गया है l कार्यक्रम का समापन समाज बंधुओं के पारिवारिक सहभोज के साथ होगा l
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रवीण अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, शिवशंकर बाड़मेरी, नंद किशोर अग्रवाल व बालकिशन मित्तल को संयोजक बनाया गया है l
संस्था संरक्षक चेतनराज सर्राफ, सह संरक्षक ओमप्रकाश गर्ग गोटा वाले, अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, सचिव अजय अग्रवाल व कोषाध्यक्ष अगम प्रसाद मित्तल ने संस्था के सभी सदस्यों से सपरिवार इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है l

शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
अध्यक्ष
श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था अजमेर
9414289862,7891884488

error: Content is protected !!