*जैन धर्म की दो धाराओं का श्वेताम्बर औऱ दिगम्बर का हुआ पावन मिलन*

जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता अणुव्रत अनुशास्ता युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी एवं दिगम्बर आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज का दिल्ली पब्लिक स्कूल,खरवा में हुआ आध्यात्मिक मिलन*
दिगम्बर जैन संत मुनि आदित्य सागर जी ने अपने ब्यावर विहार के दौरान खरवा के गोपालपुरा डीपीएस स्कूल में अजमेर की ओर अग्रसर अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण जी से रविवार मुलाक़ात की. सेंकड़ो श्रद्धालु इस यादगार क्षणो के साक्षी बने .
अजमेर अणुव्रत समिति के अध्यक्ष बी. एल. सामरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आचार्य महाश्रमण जी अपनी धवल सेना साधु साध्वीयों सहित अहिंसा सद्भावना यात्रा पर धार्मिक नगरी अजमेर पधार रहे है जहाँ अजमेर की जनता पलक पावडे बिछा कर गुरुदेव आचार्य महाश्रमण के स्वागत को आतुर है. यहॉ 7 जनवरी को उनके एक दिवसीय प्रवास का भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा.
error: Content is protected !!