अजमेर, 5 जनवरी 2026 । शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूली बच्चों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के मद्देनज़र अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सीडीईओ जय नारायण व्यास से वार्ता की।डॉ. जयपाल ने वार्ता के दौरान ठंड के कारण बच्चों को हो रही परेशानियों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए स्कूल समय में परिवर्तन एवं आवश्यक अवकाश घोषित करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि सुबह के समय घना कोहरा और अत्यधिक ठंड बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है।
इस पर सीडीईओ जय नारायण व्यास ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए डॉ. जयपाल को आश्वासन दिया कि बच्चों के हित को सर्वोपरि रखते हुए शीघ्र ही आवश्यक निर्णय लिया जाएगा तथा समय परिवर्तन व अवकाश के संबंध में उचित राहत दी जाएगी।
डॉ. राजकुमार जयपाल ने इस संवेदनशील मुद्दे पर त्वरित और सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिए शिक्षा विभाग का आभार जताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा बच्चों, अभिभावकों और आमजन के हितों की आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।
कमल वर्मा
प्रवक्ता
शहर जिला कांग्रेस कमेटी, अजमेर