उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ली अजमेर जिले के विभागीय अधिकारियों की बैठक

अजमेर, 12 जनवरी। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोमवार को अजमेर जिले के अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओंबजट घोषणाओं एवं जिले के विकास कार्यो की समीक्षा की। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने प्रगति के संबंध में अवगत कराया।

     जिले की प्रभारी मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के द्वारा किशनगढ़ में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली गई। इसमें सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं एवं विकास कार्यों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए गए। निर्धारित समय से पूर्व कार्य पूर्ण होना चाहिए। इसके लिए गति बढ़ाने की आवश्यकता है। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिला स्तरीय अधिकारी क्षेत्र में सीधी मॉनिटिरिंग कर कार्य करवाएंगे। विभिन्न बकाया प्रकरणों के निस्तारण के लिए राज्य स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी।

     उन्होंने कहा कि विद्युत आपुर्ति सुचारू रहनी चाहिए। रबी की फसल के लिए किसानों को पर्याप्त विद्युत मिले। आबादी क्षेत्रों को भी अधिकतम विद्युत आपुर्ति देने का प्रयास करें। पेयजल सप्लाई नियमित अन्तराल पर होनी चाहिए। आगामी गर्मी के लिए अभी से कार्ययोजना तैयार करें। जिले में बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त समस्त सड़कों का मरम्मत कार्य पूर्ण हो। मिसिंग लिंक सड़कों के लिए निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर तत्काल निर्माण आरम्भ करें। यह कार्य इसी माह पूर्ण हो जाना चाहिए। निर्माण कार्यों की लगातार गुणवत्ता जांची जानी चाहिए। किशनगढ़ रेलवे स्टेशन की सम्पर्क सड़क की मरम्मत के लिए सम्बन्धित के साथ समन्वय स्थापित करें।

     उन्होंने कहा कि अजमेर जिले के लिए 195 से अधिक बजट घोषणाएं की गई थी। इन्हें पूर्ण करने के लिए एक टीम की तरह कार्य करें। राज्य स्तर पर निर्णयों से सम्बन्धित प्रकरणों के लिए सक्षम स्तरों से वार्ता की जाएगी। सांसद एवं विधायक स्थानीय विकास कोष के लिए स्वीकृतियां तत्काल जारी होनी चाहिए। पंच गौरव के माध्यम से जिले को पहचान दिलाने का कार्य किया जाए। इससे उत्पादों एवं प्रतिभाओं की पहुंच बड़े स्तर तक होंगी।

     इस अवसर पर विधायक श्री रामस्वरूप लाम्बा, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम प्रकाश, अजमेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त श्रीमती नित्या के., अजमेर नगर निगम के आयुक्त श्री देशल दान, उपखण्ड अधिकारी श्री रजत यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुश्री ज्योति ककवानी, अध्यक्ष श्री जीतमल प्रजापत एवं श्री रमेश सोनी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!