
69वी राष्ट्रीय जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता जो कि 19 जनवरी से पश्चिम बंगाल के कोलकत्ता में आयोजित की जायगी। राजस्थान टीम की दो दिवसीय चयन प्रक्रिया पाली में आयोजित की गई जिसमें पूरे प्रदेश के चयनित खिलाड़ियों ने भाग लिया। सेंट मेरिज कॉन्वेंट सी. से. स्कूल की खिलाड़ी दृश्या शर्मा का रिदमीक जिमनास्टिक्स अंडर 14 टीम राजस्थान टीम में चयन किया गया। कोच मोहसिन खान ने बताया कि 12 जनवरी से राज्य स्तरीय ट्रेनिंग कैम्प पाली में आयोजित किया जायेगा तत्पश्चात वह कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी । स्कूल प्रचार्य सिस्टर अनुषा ने बताया कि दृश्या ने अच्छा प्रदर्शन कर राजस्थान टीम में जगह बनाई है, दृश्या सहित राजस्थान टीम को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी साथ ही साथ
दृश्या ने बताया कि स्कूल में जिमनास्टिक्स उपकरण की पूरी सुविधा व अच्छे स्तर के उपकरण व कोच होने की वजह से हर साल की भांति इस वर्ष भी अच्छा प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं हूं।